20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / Weather Updates:​ दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी के साथ हो सकती है बारिश

Weather Updates:​ दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी के साथ हो सकती है बारिश

दिल्ली के पालम केंद्र पर गुरुवार को 46.8 डिग्री तापमान ( Temperature ) रिकॉर्ड किया गया मौसम (Delhi Weather Forecast) में फिर एक बार बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है दिल्ली (Delhi Weather ) में जल्द ही मौसम करवट (Rain in delhi) ले सकता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 22 May 2020, 7:31 AM IST

Weather Updates:​ दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी के साथ हो सकती है बारिश

Weather Updates:​ दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी के साथ हो सकती है बारिश

नई दिल्ली। एक ओर जहां पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) और ओडिशा ( Odissa ) में अम्‍फान साइक्‍लोन ( Amphan Cyclone ) तबाही मचाए हुए है, वहीं, देश के बाकि हिस्सों में भी मौसम का मिजाज उतार चढ़ाव वाला बना हुआ है।

अगर बात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Delhi Weather ) की करें तो यह इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली ( Temperature in Delhi ) के पालम केंद्र पर आज यानी गुरुवार को 46.8 डिग्री तक तापमान रिकॉर्ड किया गया।

यही वजह है कि मौसम ( Weather Updates ) में फिर एक बार बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में जल्द ही मौसम ( Delhi Weather forecast ) करवट ( Rain in delhi ) ले सकता है।

दिल्ली : जेल रोड फर्नीचर मार्केट के दफ्तर में आग, दमकल ने बचाई चार की जान

मौसम विभाग ने उम्मीद जताइ है कि शुक्रवार या शनिवार को दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं।

जबकि कई जगहों पर तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी देखने को मिलेगी।

वहीं, मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि दिल्ली में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं को अम्फान साइक्लोन से जोड़कर नहीं देखा जा सकता।

केंद्र सरकार ने घरेलू उड़ानों को दी अनुमति, टिकट रेट की अधिकतम सीमा तय

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों (शुक्रवार और शनिवार) में आसमान बदलों से घिरा रहेगा, जिसकी वजह से हल्की बारिश होने की भी पूरी संभावना है।

हालांकि इससे तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा और गर्मी की तपिश बरकरार रहेगी।

CM योगी पर भड़कीं प्रियंका गांधी- प्रवासियों की मदद करने वालों जेल में डाल रही UP सरकार

Cyclone Amphan: मौसम विभाग का अलर्ट- असम और अरुणाचल के लिए अगले 12 घंटे महत्वपूर्ण

वहीं, मौसम विभाग ने यह भी स्पष्ट कर दियाा है कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों पर तबाही मचाने वाले अम्‍फान साइक्‍लोन (Amphan Cyclone) का असर दिल्ली में नहीं देखने को मिलेगा। दिल्ली में तापमान लगातार बढ़ेगा। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजधानी और उससे सटे इलाकों में मौसम में नरमी देखने को मिल सकती है।