नई दिल्ली। दिल्ली के जेल रोड पर स्थित फर्नीचर मार्केट (Fire in Furniture Market ) में स्थित एक कार्यालय में गुरुवार को भीषण आग ( Fierce fire ) लग गयी। आग लगने की इस घटना में कई वाहन भी जलकर स्वाहा हो गये। मौके पर पहुंची दिल्ली दमकल ( Delhi Fire Department ) की गाड़ियों पर मौजूद जवानों ने सूझबूछ का परिचय दिया। जिसके चलते उन्होंने बिल्डिंग में फंसे चार लोगों को मौत के मुंह में जाने से बचा लिया।