खालिद सैफुल्लाह रहमान ने आगे कहा कि अगर लोग ईद की खरीदारी करने बाजारों में निकले तो सोशल डिस्टेंसिंग नहीं रख पाएंगे, जिसकी वजह से कोरोना वायरस के फैलने का खतरा कहीं अधिक बढ़ जाएगा। गौरतलब है कि रमजान का महीना कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है, जिसके बाद 24 या 25 मई को ईद का त्योहार मनाया जाएगा।