कोलकाता के बाद बंगाल के सिलीगुड़ी में बड़ा हादसा, तीन दिन में दूसरा पुल गिरा

Mohit sharma | Publish: Sep, 07 2018 11:10:50 AM (IST) इंडिया की अन्य खबरें
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुए पुल हादसे के बाद अब सिलीगुड़ी में पुल गिरने की खबर सामने आई है।
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुए पुल हादसे के बाद अब सिलीगुड़ी में पुल गिरने की खबर सामने आई है। यहां शुक्रवार को नदी पर बना एक पुल गिर गया। ये पुल रखलगंज और मानगंज को जोड़ता है। आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पुल गिर गया था। यह पुल दक्षिण कोलकाता में डायमंड हार्बर रोड पर बना था और तकरीबन 50 साल पुराना माझेरहाट पुल का हिस्सा था। इस घटना में तीन लोगों की जान चली गई थी।
कांग्रेस नेता का ऐलान, भाजपा विधायक राम कदम की जुबान काटने वाले 5 लाख का इनाम
A canal bridge in Siliguri's Phansidewa collapsed early morning today. More details awaited. #WestBengal pic.twitter.com/pb542LHdqj
— ANI (@ANI) September 7, 2018
पश्चिम बंगाल: होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला एक्ट्रेस पायल चक्रवर्ती शव, पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे के समय पुल पर वाहन दौड़ रहे थे
आपको बता दें कि कोलकाता की ही तरह सिलीगुड़ी में भी जिस समय यह हादसा हुआ उस समय पुल पर वाहन दौड़ रहे थे। पुलिस गिरने से वाहन अपने स्थान पर ही फंसे रह गए। हालांकि हादसे में अभी तक किसी की मौत या घायल होने की खबर सामने नहीं आई है। 2013 के बाद से सिलीगुडी में पुल गिरने की यह तीसरी बड़ी घटना है।
मिला जान गंवाने वाले एक और शख्स का शव
वहीं, माझेरहाट में पुल ढहने की घटना में जान गंवाने वाले एक और शख्स का शव गुरुवार को बरामद किया गया। अब दुर्घटना में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। पुलिस ने कहा कि बचाव कार्य बीती रात जारी रहा और शव सुबह करीब 6.30 बजे बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि यह शव मलबे के नीचे फंस गए गौतम मोंडोल का है। उन्होंने संदेह जताया कि वह उन दो मजदूरों में एक हैं जो मंगलवार दोपहर बाद पुल के ढहने के बाद से लापता थे। बचाव दल ने बुधवार देर रात प्रणब डे का शव बरामद किया था।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Miscellenous India News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi