28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पश्चिम बंगाल: होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला एक्ट्रेस पायल चक्रवर्ती शव, पुलिस ने शुरू की जांच

पायल ने मंगलवार की रात महिला एयरभ्यू मोड़ से सटे नवीनसेन रोड स्थित एक होटल में चेकइन किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 6 Sep 2018, 2:25 PM IST

 Bengali actor

पश्चिम बंगाल: होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला एक्ट्रेस पायल चक्रवर्ती शव, पुलिस ने शुरू की जांच

कोलकाता: बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सिलीगुड़ी के एक होटल में मशहूर बंगाली एक्ट्रेस पायल चक्रवर्ती का शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल के कमरे को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस की मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस एक्ट्रेस के सुसाइड और मर्डर दोनों ही एंगल पर जांच कर ही है। वहीं, बंगाली एक्ट्रेस के निधन की खबर से उनके फैन में शोक की लहर दौड़ गई है। पायल चक्रवर्ती के फैन अपनी पंसदीदा एक्ट्रेस के चले जाने से गहरे सदमे हैं।

भारत में समलैंगिकता अब अपराध नहीं, दुनिया के ये देश भी दे चुके मान्यता

बिहार: शेल्टर होम दुष्कर्म मामले में पप्पू यादव का नीतीश पर निशाना, आरोपियों को बचा रही सरकार

पुलिस जानकारी के अनुसार होटल के कमरे में एक्ट्रेस पायर चक्रवर्ती का शव बुधवार शाम को मिला। शव मिलने के बाद एक्ट्रेस के परिजनों की घटना की जानकारी दी गई। पुलिस मृतका के परिजनों और होटल के स्टॉफ से पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक पायल की मौत की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। बताया जा रहा है कि कोलकाता से सिलीगुड़ी पहुंची एक्ट्रेस का शव होटल के कमरे से लटका हुआ बरामद हुआ। यह घटना शहर के सिलीगुड़ी थाना अंतर्गत नवीनसेन रोड स्थित एक होटल की बताई जा रही है।

गोवा सरकार पर मंडराया खतरा! कांग्रेस का दावा भाजपा के तीन विधायक उसके साथ

जानकारी के अनुसार पायल ने मंगलवार की रात महिला एयरभ्यू मोड़ से सटे नवीनसेन रोड स्थित एक होटल में चेकइन किया था। एक्ट्रेस ने होटल का 13 नंबर कमरा बुक कराया था। होटल स्टॉफ ने बताया कि कमरा बुक कराते समय मृतका ने अपना पहचान पत्र भी जमा कराया था। घटना का खुलासा तब हुआ जब बुधवार की सुबह काफी देर तक कमरा नहीं खुला।