28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोवा सरकार पर मंडराया खतरा! कांग्रेस का दावा भाजपा के तीन विधायक उसके साथ

कांग्रेस ने दावा किया है कि सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के तीन विधायक उसके संपर्क में हैं, जिससे पर्रिकर सरकार के सामने खतरा खड़ा हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 6 Sep 2018, 8:03 AM IST

news

गोवा सरकार पर मंडराया खतरा! कांग्रेस का दावा भाजपा के तीन विधायक उसके साथ

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के लंबी बीमारी के चलते राज्य में एक बार फिर से सियासी घमासान मच गया है। इस बार कांग्रेस ने दावा किया है कि सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के तीन विधायक उसके संपर्क में हैं, जिससे पर्रिकर सरकार के सामने खतरा खड़ा हो गया है। वहीं, भाजपा ने कांग्रेस के इस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। भाजपा का कहना है हमारा कोई विधायक कांग्रेस के संपर्क में नहीं है।

हरियाणा: सम्मेलन में बोले सुरजेवाला, कांग्रेस के खून में ब्राह्मण समाज का डीएनए

दरअसल, गोवा कांग्रेस के प्रवक्ता दयानंद सोप्ते दावा किया है कि भाजपा के तीन विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं। ये तीनों विधायक राज्य में भाजपा सरकार को गिराने के लिए कांग्रेस के साथ आने को तैयार हैं। कांग्रेस नेता दयानंत सोप्ते बुधवार को एक प्रेस वार्ता में मीडिया के लोगों को संबोधित कर रहे थे। हालांकि उन्होंने भाजपा के इन विधायकों के नाम खोलने से साफ इनकार कर दिया। कांग्रेस नेता ने भाजपा के उस दावे को भी खारिज कियाव, जिसमें सत्तारूढ़ दल ने कांग्रेस के कुछ विधायक उनके पास आने की बात कही थी। उन्होंने इसे भाजपा द्वारा फैलाई गई अफवाह मात्र बताया।

केरल के बाद अब नगालैंड में त्राहिमाम, बाढ़ की वजह से 3 जिलों का राज्य से संपर्क टूटा

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि कांग्रेस के विधायकों ने तो भाजपा से संपर्क नहीं साधा, लेकिन उनके विधायकों ने जरूर कांग्रेस के साथ आने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अगर तीनों विधायक आ गए तो संख्याबल कांग्रेस के पक्ष में चला जाएगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर बात संख्याबल की हो तो 40 सदस्यीय सदन में कांग्रेस के पास 16 विधायक हैं। जबकि भाजपा के तीन विधायकों के आने के बाद कांग्रेस में विधायकों की संख्या 19 हो जाएगी। वहीं, सत्तारूढ़ दल भाजपा के पास फिलहाल 14 विधायक हैं। ऐसे में भाजपा की सरकार गिरना तय है। वहीं भाजपा गोवा इकाई के अध्यक्ष विनय तेंडुलकर ने कांग्रेस नेता सोप्ते के दावे को खारिज किया है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग