28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाणा: सम्मेलन में बोले सुरजेवाला, कांग्रेस के खून में ब्राह्मण समाज का डीएनए

सुरजेवाला ने इस दौरान पंडित मोतीलाल नेहरु, पंडित चंद्रशेखर आजाद, पंडित जवाहरल लाल नेहरु, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, मदन मोहन मालवीय व बाल गंगाधर तिलक के साथ राहुल गांधी गांधी का भी जिक्र किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 5 Sep 2018, 10:36 AM IST

news

हरियाणा: सम्मेलन में बोले सुरजेवाला, कांग्रेस के खून में ब्राह्मण समाज का डीएनए

नई दिल्ली। अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला एक बार फिर से चर्चा में हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने कहा है कि कांग्रेस के खून में ब्राह्मण समाज का डीएनए है। आपको बता दें कि कांग्रेस प्रवक्ता सोमवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित ‘ब्राह्मण सम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जिसके खून में ब्राह्मण समाज का डीएनए मौजूद है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मानसरोवर यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने अकेले ही भगवान शंकर की यात्रा शुरू की है।

केरल के बाद अब नगालैंड में त्राहिमाम, बाढ़ की वजह से 3 जिलों का राज्य से संपर्क टूटा

हर साल 100 करोड़ रुपये के सॉफ्ट लोन

इसके साथ ही सम्मेलन में कांग्रेस प्रवक्ता ने कई घोषणाएं भी की। कैथल विधायक सुरजेवाला ने भगवान परशुराम के नाम पर एक संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना की भी घोषणा की। उन्होंने गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण का भरोसा दिलाया। कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार आने पर ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा, जो हर साल 100 करोड़ रुपये के सॉफ्ट लोन और ब्राह्मण युवाओं को 4 प्रतिशत ब्याज पर स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके साथ ही एमडी यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र और सीडीएलयू सिरसा में पंडितों पंडित परशुराम, पंडित लक्ष्मीचंद और पंडित भगवात दयाल शर्मा के नाम पर तीन चेयर की स्थापना की जाएगी।

बिहार: बोधगया में भिक्षु पर बच्चों के यौन शोषण का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्राह्मणों ने देश के लिए बड़ा बलिदान दिया

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर स्वत्रंता के बाद तक ब्राह्मणों ने देश के लिए बड़ा बलिदान दिया है। सुरजेवाला ने इस दौरान पंडित मोतीलाल नेहरु, पंडित चंद्रशेखर आजाद, पंडित जवाहरल लाल नेहरु, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, मदन मोहन मालवीय व बाल गंगाधर तिलक के साथ राहुल गांधी गांधी का भी जिक्र किया।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग