28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार: बोधगया में भिक्षु पर बच्चों के यौन शोषण का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में शेल्टर होम दुष्कर्म खुलासे के बाद अब गया जिले में बच्चों के साथ दुराचार का बड़ा मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 30 Aug 2018, 2:16 PM IST

news

बिहार: बोधगया में भिक्षु पर बच्चों के यौन शोषण का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गया। बिहार के मुजफ्फरपुर में शेल्टर होम दुष्कर्म खुलासे के बाद अब गया जिले में बच्चों के साथ दुराचार का बड़ा मामला सामने आया है। यहां के एक स्कूल और मेडिटेशनन सेंटर के संचालक व भिक्षु पर बच्चों के साथ दुराचार और अनैतिक कार्य करने के आरोप है। पुलिस ने भिक्षु को बुधवार रात को गिरफ्तार किया गया।

यह खबर भी पढ़ें— महिला को हार्ट अटैक की खबर सुनकर राहुल गांधी ने रुकवाया हेलीकॉप्टर, हालचाल भी जाना

बच्चों को पढ़ाने के नाम पर उनके साथ दुराचार

पुलिस के अनुसार भिक्षु भंते सुजाय संघप्रिय बोधगया थाना क्षेत्र के मस्तीपुर में प्रजना ज्योति बुद्धिस्ट नोविस स्कूल एंड मेडिटेशन सेंटर चलाता है। भिक्षु पर आरोप है कि वह बच्चों को पढ़ाने के नाम पर उनके साथ दुराचार और अनैतिक कार्य करता था, जबकि विरोध करने पर वह बच्चों के साथ मारपीट भी करता था और भोजन नहीं देता था।

यह खबर भी पढ़ें— कश्मीर: 35ए के समर्थन विरोध प्रदर्शन रोकने के लिए श्रीनगर में प्रतिबंध, कल होगी सुनवाई

15 नाबालिग बच्चों के बयान

गया जिले के पुलिस एसपी सिटी अनिल कुमार के अनुसार संस्था में नाबालिग बच्चों के साथ दुराचार, यौनाचार किए जाने का मामला संज्ञान में आते ही प्रभारी भिक्षु को गिरफ्तार कर लिया गया है। संस्था के करीब 15 नाबालिग बच्चों के बयान के आधार पर बोधगया में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें— मणिपुर के सीएम को धमकी देने वाला केसीपी कमांडर दिल्ली में गिरफ्तार, राजधानी में जमाना चाहता था पैर

बच्चों को एक अन्य आश्रम में रखा गया

इस केंद्र के सभी बच्चों को एक अन्य आश्रम में रखा गया है। पीड़ित बच्चों में अधिकांश बच्चे असम के रहने वाले हैं, जिन्हें शिक्षा-दीक्षा के लिए यहां भेजा गया था। पीड़ित बच्चों के अभिभावकों के बुधवार को यहां पहुंचने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ।