26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मणिपुर के सीएम को धमकी देने वाला केसीपी कमांडर दिल्ली में गिरफ्तार, राजधानी में जमाना चाहता था पैर

ओइनम इबोचौबा सिंह मणिपुर में प्रतिबंधित चरमपंथी संगठन कांगलेई कम्युनिस्ट पार्टी का कमांडर और चेयरमैन है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 29 Aug 2018, 1:51 PM IST

news

मणिपुर के सीएम को धमकी देने वाला दिल्ली में गिरफ्तार, निकला चरमपंथी संगठन का कमांडर

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार को ओइनम इबोचौबा सिंह को गिरफ्तार किया है। ओइनम इबोचौबा सिंह मणिपुर में प्रतिबंधित चरमपंथी संगठन कांगलेई कम्युनिस्ट पार्टी का कमांडर और चेयरमैन है। कमांडर इबोचौबा पर मणिपुर के सीएम को धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने इस संबंध में इबोचौबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हुआ है। आपको बता दें कि म्यांमार का सीमावर्ती मणिपुर सालों से उग्रवाद का दंश झेल रहा है। यही कारण है कि क्षेत्र में आशांति के चलते सरकार ने यहां सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (अफस्पा) लागू किया हुआ है। यहां सक्रिय कई उग्रवादी गुटों में पीएलए और केवाईकेएल सबसे अधिक एक्टिव हैं।

महिला को हार्ट अटैक की खबर सुनकर राहुल गांधी ने रुकवाया हेलीकॉप्टर, हालचाल भी जाना

दिल्ली: अब अटल बिहारी के नाम पर होगा रामलीला मैदान का नाम, 30 अगस्त को होगी चर्चा

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए)

दरअसल, पीएलए रिवोल्यूशनरी पीपुल्स फ्रंट (आरपीएफ) की आम्र्ड शाखा है। पीएलए मणिपुर के सबसे पुराने और शक्तिशाली विद्रोही संगठनों में एक माना जाता है। 1978 से सक्रिय पीएलए मैती, कुकी और नगा कबीलों का एक अपने साथ लेकर मणिपुर की आजादी के लिए काम कर रहा है। वहीं, भारतीय संविधन के अब तक किसी भी समझौते से इनकार किया है। एक आंकड़ें के अनुसार पीएलए के सक्रिय सदस्यों की संख्या 5000 से अधिक है। देश ही नहीं, बल्कि निकटवर्ती देश म्यांमार में दो और बांग्लादेश में पांच ट्रेनिंग कैंप है।

छात्र का शारीरिक शोषण करती थी स्कूल की प्रधानाचार्य, फोन बंद कर हुई फरार

मणिपुर के बिष्णुपुर का निवासी

आपको बता दें कि 45 वर्षीय ओइनम मणिपुर के बिष्णुपुर का निवासी है। बुधवार को उसको दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके से पकड़ा गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के मुताबिक ओइनम राजधानी में देश विरोधी गतिविधि को अंजाम देने के लिए यहां अपना बेस बनाना चाहता था। ओइनम ने मणिपुर के सीएम और तीन अन्य मंत्रियों को हत्या की धमकी थी।