मुकदमे में वांछित आरोपी की तलाश के दौरान पुलिस को मुखबिर से उसके बारे में सूचना मिली। इसके बाद करनैलगंज कोतवाली पुलिस की टीम ग्राम भुल्लर पुरवा पहुंची। पुलिस के मुताबिक, आरोपी उमेश यादव उर्फ ननके अपने घर पर मिला। पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया।