23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gonda News: शादी के 4 साल बाद विवाहिता की मौत, 5 लाख दहेज मांगने का आरोप; पति समेत दो गिरफ्तार

Gonda News: गोंडा के धानेपुर में दहेज प्रताड़ना और विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विवाहिता की मां ने ससुराल पक्ष पर पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांगने और बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। मौत से एक दिन पहले बेटी ने फोन पर अपनी परेशानी बताई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 23 Oct 2026, 4:42 PM IST

Gonda

गिरफ्तार आरोपी साथ में पुलिस टीम फोटो सोर्स विभाग

Gonda News: गोंडा में दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने और उसकी मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विवाहिता की मां ने ससुराल पक्ष पर पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांगने का आरोप लगाया था। मां के मुताबिक, बेटी ने मौत से एक दिन पहले फोन कर प्रताड़ित किए जाने और अपनी जान को खतरा होने की बात बताई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।

गोंडा में दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने और उसकी मौत के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विवाहिता की मां ने ससुराल पक्ष पर पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांगने का आरोप लगाया था। मां के मुताबिक, बेटी ने मौत से एक दिन पहले फोन कर प्रताड़ित किए जाने और अपनी जान को खतरा होने की बात बताई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।

2022 में हुई थी शादी

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, गुंजन पत्नी सुधीर कुमार दूबे निवासी माझा तरहर, थाना कोतवाली देहात, गोंडा ने अपनी बेटी की मौत के मामले में धानेपुर थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी 9 मई 2022 को आदर्श उर्फ सनी पुत्र लल्लन निवासी गौरीपुरवा, मौजा त्रिलोकपुर, थाना धानेपुर के साथ हुई थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर परेशान करते थे। उनसे पांच लाख रुपये और देने की मांग की जा रही थी। इसी मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया गया है।

मौत से एक दिन पहले मां को किया था फोन

शिकायत के मुताबिक, 24 जून 2026 को विवाहिता ने अपनी मां को फोन किया था। उसने दहेज की मांग को लेकर ससुराल में परेशान किए जाने और अपनी जान को खतरा होने की बात बताई थी। इसके बाद 24 और 25 जून की रात विवाहिता की तबीयत खराब होने की सूचना मायके पक्ष को मिली। परिजनों ने जब जानकारी की तो उन्हें बेटी की मौत होने का पता चला। बेटी की मौत के बाद उसकी मां ने मामले में पुलिस से शिकायत की। तहरीर के आधार पर धानेपुर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में आरोपियों की तलाश शुरू की।

बग्गी रोड बाजार से पकड़े गए दोनों आरोपी

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत धानेपुर पुलिस ने मामले में वांछित दो आरोपियों को बग्गी रोड बाजार से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी की गई। उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।