14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gonda News: महिलाओं को पुलिस की बड़ी सलाह, मोबाइल पर ये गलती पड़ सकती भारी

Gonda News: गोण्डा में मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत पुलिस ने गांवों में महिलाओं और बालिकाओं को साइबर ठगी, छेड़छाड़ और उत्पीड़न से बचने के तरीके बताए। पुलिस ने OTP और बैंक की जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी। जानिए महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और मदद के लिए जरूरी हेल्पलाइन नंबर आवश्यकता पड़ने पर इन नंबरों पर कॉल करें।
2 min read
Google source verification
Gonda

बच्चियों को जागरूक करती पुलिस फोटो सोर्स विभाग

Gonda News:गोण्डा में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया है। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत जिले के सभी थानों की टीमें गांवों में पहुंचीं और महिलाओं को साइबर ठगी, छेड़छाड़ और उत्पीड़न से बचने के तरीके बताए। पुलिस ने अनजान लिंक पर क्लिक करने, OTP साझा करने और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी देने से बचने की सलाह दी। साथ ही मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी बताए।

गोण्डा महिलाओं और बेटियों को सुरक्षित रहने तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 चला रही है। इसके तहत जिले के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों ने अलग-अलग गांवों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं से बातचीत की। इस दौरान उन्हें साइबर ठगी से बचने, छेड़छाड़ की शिकायत करने और किसी परेशानी में पुलिस की मदद लेने के तरीके बताए गए।

OTP और बैंक की जानकारी किसी को न दें

पुलिस टीमों ने महिलाओं को बताया कि मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ने के साथ साइबर ठगी के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में अनजान लोगों के साथ अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। बैंक खाते की जानकारी, OTP, एटीएम या डेबिट कार्ड का विवरण किसी को न बताएं। अनजान नंबर से आने वाले संदिग्ध मैसेज और कॉल से सावधान रहें। किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और इनाम या दूसरे प्रलोभन देने वाले संदेशों के झांसे में न आएं। सोशल मीडिया पर किसी अनजान व्यक्ति से बातचीत करते समय भी सतर्क रहें। अपनी निजी तस्वीरें और दूसरी जानकारी साझा करने से पहले सावधानी बरतें।

छेड़छाड़ या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें

जागरूकता कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं को बताया गया कि अगर कोई उनके साथ छेड़छाड़ करता है। पीछा करता है। अभद्र व्यवहार करता है।या घरेलू हिंसा और उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है, तो चुप रहने के बजाय पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि महिलाओं और बेटियों की शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्हें बिना किसी डर के अपनी बात रखने और जरूरत पड़ने पर सहायता लेने के लिए भी प्रेरित किया गया।

मुसीबत में इन नंबरों पर करें फोन

मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़े जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें प्रमुख नंबर इस प्रकार हैं। 1090 वीमेन पावर लाइन,
181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा
1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन,पुलिस टीमों ने बताया कि जरूरत पड़ने पर इन नंबरों के जरिए संबंधित सहायता ली जा सकती है।

आत्मनिर्भर बनने के लिए भी किया प्रेरित

अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस ने उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। पुलिस का कहना कि मिशन शक्ति अभियान के जरिए महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, उन्हें अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।