25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: अब अटल बिहारी के नाम पर होगा रामलीला मैदान का नाम, 30 अगस्त को होगी चर्चा

राजधानी के अति प्रसिद्ध रामलीला मैदान का नाम बदल पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने पर विचार चल रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 25 Aug 2018, 11:32 AM IST

 Ramlila Maidan

दिल्ली: अब अटल बिहारी के नाम पर होगा रामलीला मैदान का नाम, 30 अगस्त को होगी चर्चा

नई दिल्ली। राजधानी के अति प्रसिद्ध रामलीला मैदान का नाम बदल सकता है। अब इस मैदान का नाम पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने पर विचार चल रहा है। उत्तरी एमसीडी के कुछ सदस्यों ने रामलीला मैदान के नाम परिवर्तन का प्रस्ताव दिया है। अब इस प्रस्ताव पर 30 अगस्त को चर्चा की जाएगी। जानकारी के अनुसार नामपरिवर्तन के लिए यह प्रस्ताव पहले उत्ती एमसीडी के नेमिंग कमेटी के सामने रखा जाएगा। इस कमेटी में मेयर के अलावा विपक्ष के नेता समेत 6 मेंबर्स प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे। इस दौरान एमसीडी कमिश्नर प्रस्ताव रखने वालों की दलील सुनेंगे। कमिश्नर की रिपोर्ट पर विचार-विमर्श के बाद नेमिंग कमेटी नाम बदलने पर फैसला लेगी।

छात्र का शारीरिक शोषण करती थी स्कूल की प्रधानाचार्य, फोन बंद कर हुई फरार

दिग्विजय सिंह की पीएम मोदी को नसीहत, मर्द बनो और सप्रंग की कामयाबी स्वीकार करो

आपको बता दें कि इस साल के अंत में चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों से पहले भाजपा शासित राज्यों में प्रसिद्ध स्थलों के नाम बदलने की प्रक्रिया जारी है। इसी के चलते छत्तीसगढ़ राज्य की प्रस्तावित नई राजधानी 'नया रायपुर' का नाम परिवर्तन कर उसका नाम अटल नगर कर दिया गया है। खुद राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह इसकी घोषणा कर चुके हैं। 21 अगस्त को उन्होंने इस बात का ऐलान किया था कि 'नया रायपुर' का नाम अब पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होगा।

सीएम केजरीवाल को एक ओर झटका, आशुतोष के बाद अब खेतान ने किया आप छोड़ने का ऐलान

गौरतलब है कि सरकार इससे पहले उत्तर प्रदेश में एक रेलवे स्टेशन का नाम परिवर्तन का चुकी है। सरकार ने यहां मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन कर दिया था। जिसके बाद राजस्थान के एक गांव का नाम भी बदला गया थी। हाल ही में सरकार ने राजस्थान के बाड़मेर जिले में स्थित गांव मियां का बाड़ा का नाम बदलकर महेश नगर कर दिया गया।