25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिग्विजय सिंह की पीएम मोदी को नसीहत, मर्द बनो और सप्रंग की कामयाबी स्वीकार करो

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में लिखा है कि मोदी जी सप्रंग की जीडीपी ग्रोथ रेट देख कर आप डर गए क्या? आखिर कब तक अपनी असफलता बी छिपाते रहोगे?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 22 Aug 2018, 1:15 PM IST

Digvijay Singh

दिग्विजय सिंह की पीएम मोदी को नसीहत, मर्द बनो और सप्रंग की कामयाबी स्वीकार करो

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर पीएम मोदी को नसीहत दी है। उन्होंने पीएम मोदी से मर्द बनने को कहा है। ट्वीट में लिखा है कि मोदी जी सप्रंग की जीडीपी ग्रोथ रेट देख कर आप डर गए क्या? आखिर कब तक अपनी असफलता बी छिपाते रहोगे? जनता सबकुछ जानती है। कांग्रेसी नेता ने लिखा कि मर्द बनो और सप्रंग की सफलता को स्वीकार करो। दिग्गी राजा ने पीएम मोदी को नसीहत देते हुए कहा कि कब तक देश के लोगों को से जुमलों से बहकाते रहोगे। एक न एक दिन सच्चाई सामने आ ही जाएगी।

मुंबई: मल्टी स्टोरी बिल्ड़िंग में आग लगने से 2 लोगों की मौत, 16 गंभीर रूप से झुलसे

मुंबई: भाजपा नेता फारुख आजम ने दी सिद्धू के हाथ-पैर काटने की धमकी, मुंबई में घुसने पर रोक

आंकड़ों में बड़े स्तर पर की गई गड़बड़ी

आपको बता दें कि मनमोहन सरकार में वित्त मंत्री ने मोदी सरकार पर आंकड़ों में गड़बड़ी कर सप्रंग सरकार की उपलब्धियों को कम दिखाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि राजग सरकार ने कुछ आंकड़ों के माध्यम से अपना प्रदर्शन सप्रंग सरकार से बेहतर दिखाने का प्रयास किया है। जबकि सच्चाई यह है कि इन आंकड़ों में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की गई और यह बात किसी से छिपी नहीं है। पूर्व वित्त मंत्री का आरोप था कि मोदी सरकार ने आंकड़ों की गणना में आधार वर्ष 2011-12 माना है, जबकि नियमानुसार यह 2004-05 होना चाहिए था। आपको बता दें कि 2004 से वर्ष 2009 तक कांग्रेस नीत सप्रंग सरकार का कार्यकाल था।

दिल्ली: दोस्त के साथ वॉट्सऐप वीडियो चैट के दौरान युवती ने लगाई फांसी, रिपोर्ट दर्ज

पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम के अनुसार सप्रंग—2 के कार्यकाल में जीडीपी में 7.68 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल की गई थी। जबकि यह वृद्धि दर सरकार ने उन हालात में हासिल की थी जब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था में मंदी छाई हुई थी।