दरअसल, यह हादसा परेल इलाके में हिंदमाता सिनेमा के पास हुआ है। क्रिस्टल टावर नाम की बिल्ड़िंग के 16वीं स्टोरी में अचानक आग लग गई। लोगों को घटना की जानकारी तब हुई जब उन्होंने बिल्ड़िंग से धुआं निकलते देखा। जानकारी के अनुसार दमकल की 10 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि इस बिल्ड़िंग में कई लोग फंसे हुए हैं। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन इसके पीछे शॉर्ट सर्किट वजह बताई जा रही है। वहीं, अभी तक हादसे में किसी के मारे जाने की खबर सामने नहीं आई है।