रतलाम। वो दिखने में मासूम सा है, लेकिन इस मासूम चेहरे में जो षडयंत्र चलता है वो खतरनाक है। इस शख्स की तलाश देश के छह राज्यों की पुलिस कर रही है। ये बड़ा शातिर है। ये जब भी किसी राज्य में जाता है तो होटल या लॉज में कभी नहीं ठहरता। ये हमेशा रेलवे स्टेशन के उन कमरों की तलाश में रहता है, जहां आमतोर पर कोई ताक-झांक नहीं करता। ये किसी बाजार में भी अकेला नहीं जाता, इसके साथ कोई न कोई युवती जरूर रहती है। इसकी तलाश भारत के कई राज्यों की पुलिस ही नहीं, बल्कि नेापाल की पुलिस को भी है। क्योकि इसका गुनाह छोटा नहीं है, इसके गुनाह को आप पढे़ंगे तो आप भी इसकी तलाश में लग जाएंगे।