पुलिस के अनुसार शिवानी शर्मा नाम की यह युवती दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में रहती थी। युवती शनिवार देर रात अपने एक दोस्त से वॉट्सऐप पर वीडियो चैट कर रही थी। चैट के दौरान उसका अपने दोस्त से किसी बात पर विवाद हो गया, जिसके चलते उसने गुस्से में आकर फंदे से लटकर कर आत्महत्या कर ली। दिल्ली पुलिस के डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार विडियो चैट के दौरान जब शिवानी शर्मा आत्महत्या कर रही थी, तो उसके दोस्त ने शिवारी के पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। शिवानी के पिता की घर के नीचे ही ग्राउंड फ्लोर पर दुकान है। जैसे ही उनको इसकी जानकारी लगी वह ऊपर की ओर भागे लेकिन जब वह शिवानी के कमरे में पहुंचे, तब तक उसने फांसी लगा ली थी।