10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्ज से दबे परेशान युवक ने चर्च में की आत्महत्या, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया आरोप

मृतक के परिजनों ने दोस्तों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 20 Aug 2018, 7:12 PM IST

Delhi suicide

कर्ज से दबे परेशान युवक ने गिरजाघर में आत्महत्या की, परिजनों ने दोस्तों पर उकसाने का लगाया आरोप

नई दिल्ली: दिल्ली में कर्ज तले दबे एक युवक ने खुदकुशी कर ली। दक्षिणी दिल्ली के खान मार्केट इलाके में स्थित वैलनकन्नी गिरजाघर में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक के इस कदम से परिवार में सदमा है। पुलिस ने कहा कि उसके परिवार ने दावा किया है कि उसने यह कदम उधार लिए कुछ पैसों के तनाव के कारण उठाया। पुलिस ने कहा कि रुबान शुक्रवार शाम एक सर्वेंट क्वार्टर में छत पर लगे पंखे से लटका हुआ पाया गया। मौक-ए-वारदात से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

चर्च में करता था काम

थाना प्रभारी दिलीप कुमार ने मीडिया को बताया, "रुबान की मां ने दरवाजा खटखटाने के बाद प्रतिक्रिया नहीं आने पर अलार्म बजाया। गिरजाघर के कुछ अधिकारियों ने बाद में रुबान को पंखे से लटका हुआ पाया।" रुबान के परिजन गिरजाघर में काम करते हैं। वह अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों के साथ रहता था। रुबान के चचेरे भाई मार्क्‍स मैथ्यू ने कहा कि परिवार पर घटना को लेकर संदेह है।

दोस्तों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

उसने दावा किया कि रुबान कुछ समय से परेशान था, क्योंकि उसने अपने दोस्त से कुछ पैसे उधार लिए थे, जिसको लेकर वह रुबान को परेशान कर रहा था और उसे आत्महत्या के लिए मजबूर कर रहा था। मजबूरी में रूबान ने आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि अभी इसमें किसी भी तरह की खुलासा नहीं हुआ। सहायक पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने कहा, "हम आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। हम परिवार के आरोपों को ध्यान में रखते हुए सभी संभावित कोणों से मामले की जांच कर रहे हैं।" फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। पुलिस जल्द ही मामला सुलझाने का दावा कर रही है।