एसपी का आरोप है कि आईजी उसे बीते कुछ महीनों से परेशान कर रहे हैं। वह उन्हें देर रात फोन करते थे और उन्हें आपत्तिजनक मेसेज भी भेजते थे। जब वह उन्हें अपने पास बुलाते तो मोबाइल पर पॉर्नोग्रफिक वीडियो चलाने लगते। उन्होंने आरोप लगाया है, 'आईजी ने मुझे धमकी दी। साथ ही उन्होंन कहा कि उनकी बात नहीं मानी तो वह मेरा एसीआर खराब कर देंगे, जिससे मेरा करियर खराब हो जाएगा।' एसपी ने मांग की है कि उन्हें किसी दूसरी जगह उनकी ट्रांसफर कर दिया जाए।