11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हमारे मेडिकल कॉलेजों की शिक्षा की गुणवत्ता भारत के स्वस्थ भविष्य का जीवन आधार है : नायडू

चेन्नई।उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि हमारे मेडिकल कॉलेजों की शिक्षा की गुणवत्ता भारत के स्वस्थ भविष्य का...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Mukesh Kumar Sharma

•

Updated: 20 Aug 2018, 5:31 AM IST

Naidu

Naidu

चेन्नई।उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि हमारे मेडिकल कॉलेजों की शिक्षा की गुणवत्ता भारत के स्वस्थ भविष्य का जीवन आधार है। उन्होंने उपचार करते समय रोगियों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार रखने की भी अपील की। वे चेन्नई में तमिलनाडु डॉ. एमजीआर चिकित्सा विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सी. विजय भास्कर, तमिलनाडु के मात्स्यिकी मंत्री डी जयकुमार एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल की गुणवत्ता मुख्य रूप से स्वास्थ्य देखभाल चिकित्सकों पर निर्भर करती है। अपनी पहली प्रोन्नति पाने से पूर्व युवा चिकित्सकों को अनिवार्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के पास वर्तमान भारतीय परिप्रेक्ष्य में कई प्रकार के अवसर सुलभ हैं। उपराष्ट्रपति ने कहा कि चिकित्सकों को हमारी आबादी के लाभ के लिए सर्वश्रेष्ठ वैश्विक प्रचलनों का अनुपालन एवं अंगीकरण करना चाहिए।

नायडू ने कहा तमिलनाडु जैसे राज्य में अधिक से अधिक मेडिकल कॉलेज होने चाहिए, ताकि मेडिकल के क्षेत्र में अधिक से अधिक लोग गे्रजुएट होकर समाज की सेवा करें।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ एस. गीता लक्ष्मी ने बताया विश्वविद्यालय से पास होने वाले विद्यार्थियों को समाज की आवश्यकताओं को समझते हुए अपना कार्य नैतिकता के साथ पूरा करना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री सी. विजयभास्कर ने कहा कि स्नातकों को अलग सोच रखते हुए मरीजों को बेहतर उपचार देने के बारे में सोचना चाहिए।

विपरीत परिस्थितियों में स्वयं को संतुलित रखें

पुरुषवाक्कम में विराजित उपाध्याय प्रवर प्रवीण ऋषि ने प्रवचन में कहा कि यदि परिस्थितियां हमारे अनुकूल नहीं हों तो हमें अपनी मन:स्थिति पर नियंत्रण रखना चाहिए। जिस समय परिस्थिति हमारे अनुकूल नहीं हो, उस समय यदि हमने अपने मन को संभाल लिया तो परिस्थितियों के दुष्प्रभाव से हम बच सकते हैं।

मन:स्थिति बिगडऩे के बाद बिगड़ी हुई परिस्थितियों के परिणाम और ज्यादा बिगड़ जाते हैं। इसलिए धैर्य के साथ हमें स्वयं के मन को संतुलित रखकर व्यवहार करना चाहिए।
उन्होंने कहा, भगवान राम के राज्याभिषेक के समय बिगड़ी हुई परिस्थितियों में भी श्रीराम ने अपना धैर्य और मर्यादा बनाए रखकर सभी का नेतृत्व किया और मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए। जो व्यक्ति परिस्थितियों पर विजय प्राप्त करता है वही श्रद्धेय बनता है।

उन्होंने कहा समस्या की तरफ न देखने के बजाय समाधान की तरफ देखना चाहिए। कोई बीमारी, कोई दुश्मन, कोई कर्म आपसे बड़ा नहीं होता। केवल आपका नजरिया उसको बड़ा करके देखने लगता है। हममें यह आस्था और विश्वास होना चाहिए कि परिस्थितियां आएंगी और चली जाएंगी लेकिन रिश्ते और अपनत्व स्थायी रहेगा। जो पीछे लौटने के रास्ते खुले रखते हैं वो कभी मैदान जीत नहीं सकते। धर्म के लिए मन में कशिश होनी चाहिए, कोशिश से काम नहीं चलता है।

उपाध्याय प्रवर ने उपस्थित श्रद्धालुओं को पच्चखान दिलाए कि जब भी आपके मन में किसी के प्रति गुस्सा हो तो उस व्यक्ति को प्रेम की दृष्टि से देखेंगे और लोभ, क्रोध व विपरीत परिस्थितियों के समय धैर्य पूर्वक व्यवहार करेंगे।