10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘सीएम विजय कहाँ हैं?’, 22 करोड़ के बैंक घोटाले को लेकर बीजेपी ने तमिलनाडु सरकार को घेरा

तमिलनाडु में सरकारी बैंक खातों से करीब 22.10 करोड़ रूपए की धोखाधड़ी के मामले में बीजेपी ने सीएम विजय पर निशाना साधते हुए उनकी सरकार को घेरा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 10 Nov 2026, 7:56 PM IST

CM Vijay

सीएम विजय (Photo - ANI)

तमिलनाडु (Tamil Nadu) में सरकारी बैंक खातों से 22.10 करोड़ रूपए के घोटाले से खलबली मच गई है। बताया जा रहा है कि यह साइबर धोखाधड़ी का मामला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राज्य के ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े तीन खातों से यह रकम निकाली गई। रामनाथपुरम जिले के मंडपम पंचायत यूनियन से 14 करोड़, नागपट्टिनम से 3.10 करोड़ और तिरुप्पुर जिले के धारापुरम पंचायत यूनियन से 5 करोड़ का घोटाला हुआ है। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है कि और साइबर धोखाधड़ी का मामला बताते हुए जांच शुरू कर दी है। इस मामले में अब बीजेपी (BJP) ने सीएम सी. जोसेफ विजय (C. Joseph Vijay) पर निशाना साधते हुए उनकी सरकार को घेरा है।

"सीएम विजय कहाँ हैं?"

तमिलनाडु में बीजेपी राज्य सचिव विनोज पी. सेल्वम (Vinoj P Selvam) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "तमिलनाडु सरकार के बैंक खातों से कथित तौर पर 22.10 करोड़ रूपए की सरकारी रकम निकाल ली गई। रामनाथपुरम से 14 करोड़ रूपए, नागपट्टिनम से 3.10 करोड़ रूपए और तिरुप्पुर से 5 करोड़ रूपए निकाले गए। तीन जिले।"

"कई सरकारी खाते। करदाताओं के करोड़ों रूपए कथित तौर पर चुरा लिए गए। क्या लोगों के टैक्स के पैसे की कोई सुरक्षा नहीं है? क्या यही विजय सरकार की एडमिनिस्ट्रेटिव खासियत है? यह घटना विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार की प्रशासनिक निगरानी, ​​जवाबदेही और तैयारियों पर कई गंभीर सवाल खड़े करती है। ये फंड ग्रामीण विकास, जरूरी सेवाओं और जन कल्याण के लिए हैं। यह वो पैसा है जो आम नागरिकों के फायदे के लिए सरकार को सौंपा गया था।"

"साइबर अपराधियों ने कथित तौर पर सरकारी भुगतान प्रणालियों में सेंध कैसे लगाई? करोड़ों रुपये के लेनदेन कैसे हो गए? सुरक्षा जांच, वित्तीय नियंत्रण और निगरानी के तंत्र कहाँ थे? लोगों के पैसे की सुरक्षा करना सरकार का बुनियादी कर्तव्य है। उस कर्तव्य को पूरा करने में होने वाली कमियों के लिए कौन ज़िम्मेदार है? जब तमिलनाडु की जनता जवाब मांग रही है, तब सीएम विजय कहाँ हैं?"

"तमिलनाडु को ऐसी सरकार की ज़रूरत है जो…"

सेल्वम ने आगे लिखा, "सीएम, उनके मंत्रियों और जनता के बीच एक चिंताजनक कम्युनिकेशन गैप दिखाई देता है। दुनिया की हर राजनीतिक पार्टी का अपना एक आईटी विंग होता है। लेकिन तमिलनाडु में कुछ असाधारण देखने को मिला है। पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी अभिनेता के फैन क्लब और उसकी सोशल मीडिया सेना ने हैशटैग ट्रेंड कराने से लेकर राज्य सरकार चलाने तक का सफर तय कर लिया है! दुर्भाग्य से हैशटैग संभालना और राज्य चलाना दोनों बिल्कुल अलग-अलग काम हैं। सोशल मीडिया पर ट्रेंड होना एक बात है। राज्य का शासन चलाना दूसरी बात है। सीएम विजय, हो सकता है कि आपके ऑनलाइन समर्थकों के पास हर आलोचना का जवाब हो। लेकिन तमिलनाडु की जनता को आपसे जवाब कब मिलेंगे? लोग सवाल पूछ रहे हैं। सीएम को जवाब देना चाहिए। गवर्नेंस सिर्फ़ पावर के बारे में नहीं है। यह ज़िम्मेदारी के बारे में भी है! तमिलनाडु को पारदर्शी जवाबों, मज़बूत संस्थानों और एक ऐसी सरकार की ज़रूरत है जो सार्वजनिक धन की सुरक्षा करने की अपनी क्षमता साबित कर सके।"