मुफ्ती ने सोनिया की किताब की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि किसी भी अन्य महिला राजनेता ने उतना नहीं सहा है, जितना सोनिया ने सहा है। श्रीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए मुफ्ती ने कहा, "मैंने सोनिया गांधी को एक नेता और फिर एक कुशल राजनेता के रूप में विकसित होते देखा है। उन्होंने बहुत कुछ झेला है। मेरी राय में किसी भी अन्य महिला राजनेता ने उतना नहीं सहा है, जितना उन्होंने सहा है। जिस तरह से उन्होंने खुद को संभाला, खासकर तब, जब उनके बच्चों को उस गहरे सदमे से गुज़रना पड़ा, जब उनकी दादी और फिर उनके पिता राजीव जी की हत्या कर दी गई। यह उनके लिए भावनात्मक रूप से बहुत मुश्किल रहा होगा। फिर भी इतनी खूबसूरत किताब लिखना, जिसमें कई सुखद यादें हैं, बेशक, इसमें कुछ दुखद पल भी हैं। यह एक ऐसी बात है जिसके लिए मैं उनकी सच में तारीफ करती हूं। उनमें यह क्षमता है, उनमें यह ताकत है कि वह इन सब चीजों को सह सकें।"