10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तमिलनाडु में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, तीन मजदूरों की मौत; मंत्री ने दिए जांच के आदेश

तमिलनाडु के होसुर में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की फैक्ट्री में हुए हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। राज्य मंत्री ने जांच और पीड़ित परिवारों की मदद के निर्देश दिए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Mukul Kumar

•

Updated: 10 Nov 2026, 9:46 AM IST

Tata News

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की फैक्ट्री में बड़ा हादसा। (फाइल फोटो- ANI)

तमिलनाडु के होसुर में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ है। इसमें तीन कर्मचारियों की मौत हो गई है। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में हड़कंप मच गया। फिलहाल घटना की वजह और इससे जुड़े अन्य जानकारी सामने नहीं आई है।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद राज्य सरकार भी सक्रिय हो गई है। राज्य की मंत्री विरुधई मगाल कीर्तना ने हादसे पर दुख जताते हुए जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की पूरी जांच होगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री ने जिला प्रशासन से की बात

राज्य मंत्री विरुधई मगाल कीर्तना ने बताया कि उन्होंने जिला प्रशासन से बातचीत की है और प्रभावित परिवारों को हर जरूरी मदद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए बिना किसी देरी के जरूरी कदम उठाए जाएं।

मंत्री कीर्तना ने कहा कि किसी भी फैक्ट्री या औद्योगिक इकाई में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान सबसे ज्यादा जरूरी है। मजदूरों की जान की कीमत किसी भी उत्पादन या व्यावसायिक लक्ष्य से अधिक है।

'ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी सुरक्षा उपाय किए जाएंगे'

मंत्री ने भरोसा दिलाया कि इस हादसे की पूरी जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी कारण सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कार्रवाई होगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।