सीएम नायब सिंह सैनी ने दावा किया कि हरियाणा सरकार ने पराली प्रबंधन के लिए बड़े स्तर पर काम किया है। किसानों को 1.5 लाख से अधिक कृषि उपकरण सब्सिडी पर उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा, पराली नहीं जलाने वाले किसानों के बैंक खातों में सरकार की ओर से 1,200 रुपए प्रति एकड़ की दर से सीधे आर्थिक सहायता दी जा रही है।