9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने नगांव के समागुड़ी में मुस्लिम डेयरी किसान मोहम्मद सोहाब अली से गाय का दूध भेंट में स्वीकार किया और मंच पर ही उसे पीकर चखा। इस दौरान उन्होंने असम में डेयरी कारोबार को बढ़ावा देने और प्रतिदिन 10 लाख लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य हासिल करने की सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुवाहाटी

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 9 Nov 2026, 4:57 PM IST

Himanta Biswa Sarma News

सीएम हिमंत बिस्व सरमा को मुस्लिम किसान ने भेंट किया गाय का दूध (Photo-X @himantabiswa)

Assam CM Drinks Cow Milk: असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा का नगांव जिले के समागुड़ी में एक अलग अंदाज देखने को मिला। यहां एक मुस्लिम डेयरी किसान ने सीएम को अपने फार्म का गाय का दूध भेंट किया। सीएम सरमा ने किसान की भेंट स्वीकार करते हुए मंच पर ही प्लास्टिक की बोतल से दूध पी लिया। इस दौरान दूध की कुछ बूंदें उनकी ठोड़ी पर भी दिखाई दीं।

इसके बाद सीएम सरमा ने इसको लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट भी किया है। जिसमें उन्होंने किसान की पहचान मोहम्मद सोहाब अली के रूप में बताई। दरअसल, किसान सोहाब अपने डेयरी फार्म का दूध लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के पास पहुंचे थे। दूध की बोतल स्वीकार करने से पहले सरमा ने किसान से पूछा कि यह गाय का दूध है या भैंस का? इस पर किसान ने जवाब दिया कि यह गाय का दूध है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सबके सामने बोतल से दूध पीकर उसका स्वाद लिया।

इस घटना का जिक्र करते हुए सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि नगांव में यह बेहद खास डेयरी उपहार था। डेयरी किसान मोहम्मद सोहाब अली ने मुझे अपने फार्म का गाय का दूध भेंट किया। ऐसे उपहार का स्वाद चखे बिना रहना मुश्किल था।

असम में दूध उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने इस मौके पर राज्य के डेयरी किसानों को लेकर सरकार की योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि असम सरकार डेयरी किसानों को उनके कारोबार को लाभदायक बनाने के लिए हरसंभव सहयोग दे रही है। राज्य सरकार का लक्ष्य प्रतिदिन 10 लाख लीटर दूध उत्पादन तक पहुंचना है।

उपचुनाव में जीत के बाद पहुंचे समागुड़ी

बता दें कि मुख्यमंत्री का नगांव जिले के रुपहीहाट क्षेत्र का यह दौरा उपचुनाव प्रचार के दौरान किए गए उनके वादे से जुड़ा था। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि यदि एनडीए उम्मीदवार देवाशीष शर्मा जीतते हैं तो वह खुद क्षेत्र में पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ जीत का जश्न मनाएंगे।

नगांव लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा की जीत पार्टी के लिए अहम मानी गई। इस क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं की अच्छी-खासी आबादी है। जीत के बाद मुख्यमंत्री ने क्षेत्र का दौरा कर लोगों के साथ जश्न मनाया और राज्य में डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।