10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तमिलनाडु में दीपावली पर 15 हत्याओं से मचा हड़कंप, मुख्यमंत्री विजय ने बुलाई बैठक, पुलिस ने 222 को पकड़ा

CM Vijay: तमिलनाडु में दीपावली और उसके अगले दिन 15 हत्याओं के मामले सामने आने के बाद चेन्नई पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। 222 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जबकि 36 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Gajanand Prajapat

•

image

पीएस विजय राघवन

•

Updated: 10 Nov 2026, 5:36 PM IST

Tamil Nadu Crime News

तमिलनाडु पुलिस (फाइल फोटो-IANS)

Crime News: तमिलनाडु में दीपावली और उसके अगले दिन हुईं 15 हत्यायों की घटनाओं के बाद चेन्नई पुलिस ने व्यापक अपराध निरोधक अभियान चलाया है। पुलिस आयुक्त डॉ. अमलराज के निर्देश पर सोमवार को शहर भर में सघन तलाशी और जांच अभियान चलाकर 222 संदिग्ध एवं हिस्ट्रीशीटरों को हिरासत में लिया गया। पुलिस उपायुक्तों की निगरानी में सभी पुलिस जिलों में निरीक्षकों के नेतृत्व में यह विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए 222 लोगों में 185 के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।

36 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद 36 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इनमें 16 आरोपी ऐसे हैं जिनके खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं। वहीं, शेष 186 लोगों की गतिविधियों की जांच जारी है, जिनमें 169 का आपराधिक इतिहास होने की जानकारी सामने आई है।

अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई तेज

हाल के दिनों में राज्य में हुई हत्या की वारदातों के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ी है। इसे देखते हुए पुलिस ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई तेज की है। पुलिस आयुक्त डॉ. अमलराज ने कहा कानून-व्यवस्था भंग करने अथवा किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

मुख्यमंत्री विजय ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा

इसके साथ ही मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने मंगलवार को सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। यह बैठक लगभग 20 मिनट तक चली, जिसमें मुख्य सचिव साई कुमार, गृह सचिव कार्तिक, डीजीपी महेश कुमार अग्रवाल, कानून व्यवस्था एडीजीपी अंबु, इंटेलिजेंस आइजी असर गर्ग, चेन्नई पुलिस कमिश्नर अमलराज सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक ऐसे समय में हुई है जब राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों द्वारा चिंता जताई गई है। हाल ही में दीपावाली और उसके अगले दिन 15 हत्याओं के मामले सामने आए हैं, जिनमें एक सब-इंस्पेक्टर की हत्या भी शामिल है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में राज्य में मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री विजय ने अधिकारियों को पूरे राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के अनुसार राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के प्रयास किए जाएंगे।