Youtuber Sattai Durai Murugan: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में यूट्यूबर और NTK पार्टी के नेता सट्टई दुरई मुरुगन को बड़ी राहत मिली है। मद्रास हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी है। इस मामले में चेन्नई साइबर क्राइम विंग पुलिस ने FIR दर्ज की थी। मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर दर्ज इस मामले में अब हाईकोर्ट के फैसले की चर्चा हो रही है।