10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाल किला धमाके को एक साल पूरा: शरिया कानून चाहते थे आरोपी, अफगानिस्तान जाने में हुए नाकाम तो रची साजिश

Red Fort Blast: दिल्ली में पिछले साल लाल किले के पास हुए धमाके को आज एक साल पूरा हो गया है। इस आतंकी हमले को अंजाम देने वाले आरोपी शरिया कानून के समर्थक थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 10 Nov 2026, 4:45 PM IST

Red Fort Blast

लाल किला धमाका (Photo - ANI)

दिल्ली में लाल किले के पास पिछले साल 10 नवंबर को ही कार बम धमाका हुआ था। इस आत्मघाती बम धमाके में आरोपियों समेत 15 लोग मारे गए थे और 20 से ज़्यादा लोग इस धमाके में घायल हुए थे। आज इस बम धमाके को एक साल पूरा हो गया है। जांच एजेंसियों ने खुलासा किया है कि यह आत्मघाती धमाका कश्मीरी डॉक्टर उमर उन नबी और उसके सहयोगियों द्वारा रचा गया था, जो शरिया कानून चाहते थे।

मुस्लिम पीड़ित भाव से थे प्रेरित

नबी फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर था। वह और उसके साथी डॉक्टर मुजामिल शकील और आदिल अहमद राथर कट्टरपंथी थे। सभी अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) की शाखा अंसार गजवत-उल-हिंद (AGuH) से जुड़े थे। सभी का लक्ष्य भारत की सरकार को हटाना और देश में शरिया कानून लागू करना चाहते थे। आरोपी पाकिस्तान-आधारित संगठनों से नहीं, बल्कि मुस्लिम पीड़ित भाव और पैन-इस्लामिक मकसदों से प्रेरित थे।

अफगानिस्तान जाने में हुए नाकाम तो रची साजिश

2022 में नबी और उसके साथी हिजरत (इस्लामी राज्य में प्रवास) के लिए अफगानिस्तान जाना चाहते थे। उनका मानना था कि तालिबान शासन के तहत अफगानिस्तान पूरी तरह से इस्लामिक देश बन गया था। ऑनलाइन हैंडलर के कहने पर मार्च 2022 में वो लोग तुर्की गए, लेकिन अफगानिस्तान का वीज़ा न मिलने की वजह से उन्हें भारत वापस लौटना पड़ा। अफगानिस्तान जाने में नाकाम होने के बाद अप्रैल-मई 2022 में श्रीनगर के ईदगाह में गुप्त बैठक हुई। उन्होंने AGuH Interim नाम का संगठन बनाया। राथर को अमीर, नबी को ऑपरेशंस इंचार्ज और मुजामिल को खजांची बनाया गया। ऑपरेशन का कोडनेम “हेवेनली हिंद” रखा गया और इसके तहत उन्होंने हमले की साजिश रची।

धमाके से पहले काफी समय तक की रेकी

नबी के संगठन ने अपनी साजिश को अंजाम देने के लिए कट्टरपंथी युवाओं की भर्ती की, विस्फोटक जमा किए, हथियार इकट्ठा किए और दिल्ली समेत कई जगहों की रेकी की। अल-फलाह यूनिवर्सिटी में डॉक्टरों का व्हाइट-कॉलर मॉड्यूल एक्टिव किया गया। हालांकि फरीदाबाद में बड़े पैमाने पर विस्फोटक बरामद होने और सहयोगियों की गिरफ्तारी के बाद नबी घबरा गया। ऐसे में 10 नवंबर 2025 को वह विस्फोटक से लदी कार लेकर लाल किला पहुंचा और धमाका कर दिया।

हुई कई गिरफ्तारियाँ

इस कार बम धमाके के बाद जांच एजेंसियों ने आरोपपत्र दाखिल किए जिसके तहत कई गिरफ्तारियाँ हुईं। आतंकी साजिश से जुड़ी कई परतें खुलीं। लाल किले के पास जहाँ धमाका हुआ, उसके आस-पास एक पुलिस चौकी, गौरी शंकर मंदिर और जैन मंदिर भी थे। जांच में अभी भी यह नहीं साफ हुआ है कि लाल किले के पास भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ यह धमाका सुनियोजित था या नबी ने घबराकर इसे उसी जगह पर अंजाम दिया।