Sonia Gandhi Book: साल 2004 में लोकसभा चुनाव के बाद जब केंद्र में यूपीए की सरकार बनने जा रही थी, तब हर किसी की नजर इस बात पर थी कि देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा। सोनिया गांधी के पास खुद प्रधानमंत्री बनने का मौका था, लेकिन उन्होंने यह पद लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह को देश की कमान सौंपने का फैसला किया। अब सोनिया गांधी ने अपनी नई किताब में बताया है कि आखिर उस समय उन्होंने मनमोहन सिंह को ही क्यों चुना था।