9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘Eid का मतलब त्योहार होता है, डिक्शनरी देख लें’, खड़गे के बयान पर BJP के हमले का पवन खेड़ा ने दिया जवाब

Mallikarjun Kharge: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘Eid of Happiness’ बयान पर BJP के तुष्टिकरण के आरोपों के बाद कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने पलटवार किया। खेड़ा ने कहा कि Eid का मतलब त्योहार होता है और BJP को डिक्शनरी या गूगल देख लेना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Imran Ansari

•

Updated: 9 Nov 2026, 2:14 PM IST

Mallikarjun Kharge

खड़गे के बयान पर BJP के हमले का पवन खेड़ा ने दिया जवाब

BJP vs Congress: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिवाली को लेकर दिए गए ‘Eid of Happiness’ वाले बयान पर सियासी विवाद बढ़ता जा रहा है। BJP ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया, जिसके बाद कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने पलटवार करते हुए कहा कि ‘Eid’ का अर्थ ही त्योहार होता है और BJP नेताओं को इसका मतलब समझने के लिए डिक्शनरी या गूगल देख लेना चाहिए।

‘क्या BJP के घर में डिक्शनरी नहीं है?’

पवन खेड़ा ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या BJP के किसी नेता के घर में डिक्शनरी है। उन्होंने कहा कि अगर डिक्शनरी नहीं है तो मोबाइल से गूगल करके ‘Eid’ का अर्थ देखा जा सकता है। पवन खेड़ा ने कहा, “Eid का मतलब त्योहार होता है। दिवाली का त्योहार, होली का त्योहार- वही उनका मतलब है।” उन्होंने BJP नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे इस बात को समझना नहीं चाहते।

SIR पर राहुल गांधी की बहस की चुनौती का भी जिक्र

पवन खेड़ा ने BJP पर आरोप लगाया कि वह खड़गे और कांग्रेस के भाषणों पर समय बर्बाद करने के बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ होने वाली बहस के लिए तैयार करे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने मतदाता सूची के Special Intensive Revision (SIR) को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को बहस की चुनौती दी है। खेड़ा ने कहा कि BJP को इस बहस के लिए प्रधानमंत्री को तैयार करना चाहिए। कांग्रेस नेता ने तंज कसते हुए कहा कि अगर BJP राहुल गांधी के साथ बहस नहीं करना चाहती तो उसे साफ तौर पर कहना चाहिए कि वह बहस से पीछे हट रही है।

BJP ने कांग्रेस को बताया ‘एंटी-हिंदू’

वहीं, BJP के प्रदेश अध्यक्ष रामचंदर राव ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए उसे ‘एंटी-हिंदू’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता हिंदू त्योहारों के दौरान भी इस्लामी संस्कृति और मुस्लिम वोटों को लेकर ज्यादा बात करते हैं। रामचंदर राव ने कहा कि खड़गे का दिवाली की तुलना ईद से करना कांग्रेस की ‘वोट बैंक पॉलिटिक्स’ को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं के मन में सनातन और हिंदू त्योहारों के प्रति सम्मान की कमी है।

क्या कहा था मल्लिकार्जुन खड़गे ने?

दरअसल, 7 नवंबर को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि बहुत से लोग दिवाली को ‘Eid of Happiness’ के तौर पर मनाते हैं। उन्होंने इस मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए शांति बनाए रखने की अपील की थी। खड़गे ने कहा था कि अगर किसी के बीच मतभेद या गलतफहमियां हैं तो उन्हें दूर कर देश की एकता और अखंडता के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

खड़गे के इसी बयान को लेकर BJP ने कांग्रेस पर निशाना साधा, जिसके बाद अब पवन खेड़ा के पलटवार से यह मुद्दा सियासी बहस का विषय बन गया है।