10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेडिकल आधार पर अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेशी से मिली छूट, अदालत ने दस्तावेज उपलब्ध कराए

Abhijeet Dipke: कॉकरेच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को मेडिकल आधार पर मंगलवार की पेशी से छूट मिल गई। SEM कोर्ट ने मामले से जुड़े दस्तावेज उनके वकील को उपलब्ध कराए और अगली पेशी 2 दिसंबर तय की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Imran Ansari

•

Updated: 10 Nov 2026, 6:26 PM IST

Abhijeet Dipke

अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेशी से मिली छूट, फोटो सोर्स- IANS

Cockroach Janta Party: कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को मंगलवार को मेडिकल आधार पर स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट में पेश होने से छूट मिल गई। यह छूट सिर्फ मंगलवार की पेशी के लिए दी गई है। अब मामले में उनकी अगली पेशी 2 दिसंबर को होगी।

दीपके को मंगलवार को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन स्थित SEM कोर्ट में पेश होना था। उनके वकील ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए पेशी से छूट देने के लिए अदालत में आवेदन दिया था। SEM अखिलेश मिश्रा ने आवेदन पर सुनवाई के बाद उन्हें मंगलवार की पेशी से राहत दे दी।

अदालत ने वकील को सौंपे मामले से जुड़े दस्तावेज

अभिजीत दीपके की ओर से अधिवक्ता अभिक चिमनी अदालत में पेश हुए। उन्होंने मामले से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराने की भी मांग की। दिल्ली पुलिस की ओर से अधिवक्ता प्रशांत प्रकाश ने कहा कि ये दस्तावेज पहले ही कलंदरा (नोटिस) के साथ दिए जा चुके हैं। उन्होंने दीपके की मेडिकल स्थिति की जांच कराए जाने की बात भी कही। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी के वकील को मामले से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध करा दिए।

‘लेहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन के बाद हुई थी गिरफ्तारी

अभिजीत दीपके को 16 अक्टूबर को दिल्ली में हुए ‘लेहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने निवारक कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 और 170 के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस के अनुसार, दीपके और नेहा बोरा को 16 अक्टूबर की शाम निवारक प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया था। इसके बाद दीपके के खिलाफ BNSS की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया और SEM कोर्ट के सामने पेश किया गया।

10 अक्टूबर को विमान से हिरासत में लिए गए थे दीपके

इससे पहले 10 अक्टूबर को भी दीपके को एक अलग निवारक मामले में विमान से यात्रा करते समय हिरासत में लिया गया था। उस मामले में उन्हें एक साल तक शांति बनाए रखने का बांड भरने का निर्देश दिया गया था। अब 16 अक्टूबर वाले मामले में दीपके की अगली पेशी 2 दिसंबर को होगी।