26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई: भाजपा नेता फारुख आजम ने दी सिद्धू के हाथ-पैर काटने की धमकी, मुंबई में घुसने पर रोक

पाक सेना प्रमुख को गले लगाने के बाद पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस सांसद नवजोत सिंह सिद्धू की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
2 min read
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Aug 21, 2018

news

मुंबई: भाजपा नेता फारुख आजम ने दी सिद्धू के हाथ-पैर काटने की धमकी, मुंबई में घुसने पर रोक

मुंबई। पाक सेना प्रमुख को गले लगाने के बाद पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस सांसद नवजोत सिंह सिद्धू की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। भाजपा सिद्धू के इस रवैये को लेकर हमलावर हो गई है। सोमवार को मुंबई के आजाद ग्राउंड में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से सिद्धू के खिलाफ मोर्चे का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका पोस्टर जलाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यक्रम स्थल पर तैनात पुलिस ने किसी तरह मोर्चा संभाला। आपको बता दें कि पाकिस्तान पीएम इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हेाने के गए नवजोत सिंह सिद्धू ने पाक सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा को गले लगाया था।

यह खबर भी पढ़ें— अटल बिहारी वाजपेयी ने भरे मंच पर छू लिए थे इस महिला के पैर, नारी शक्ति की दी थी मिसाल

फारुख आजम ने सिद्धू पर साधा निशाना

वहीं, भाजपा नेता और दरगाह कमेटी अजमेर के सदस्य मोहम्मद फारुख आजम ने सिद्धू पर निशाना साधा है। फारुख आजम ने कहा कि जब तक सिद्धू को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ देशद्रोह का केस नहीं चलाया जाता, वो हम जगह-जगह धरना प्रदर्शन और आंदोलन करते रहेंगे। इसके साथ ही भाजपा नेता ने सिद्धू के हाथ—पैर काटने की धमकी भी दे डाली। उन्होंने कहा कि अगर सिद्धू ने मुंबई में कदम रखा, तो हम उनके हाथ-पैर काट देंगे। इसके साथ ही जमीतुल उलमा मुंबई के अध्यक्ष मौलाना कासमी ने भी इस कदम के लिए सिद्धू की निंदा की है।

यह खबर भी पढ़ें— केरल: शवों को मयस्सर नहीं दो गज जमीन, दिल्ली के पादरी ने अंतिम संस्कार के लिए दान की अपनी जमीन

पोस्टर जलाने का प्रयास

आपको बता दें कि मुंबई में आंदोलन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिद्धू का पोस्टर जलाने का प्रयास किया था। इस बीच वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने आंदोलनकारियों को ऐसा करने से रोक दिया। आंदोलनकारियों ने सिद्धू मुर्दाबाद के नारे लगाए।