वहीं दूसरी ओर नवजोत सिंह सिद्घू के खिलाफ बिहार की एक अदालत में देशद्रोह और उन्माद फैलाने का आरोप लगाते हुए एक परिवाद पत्र दाखिल किया गया है। मुजफ्फरपुर व्यवहार न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) हरि प्रसाद की अदालत में वकील सुधीर ओझा द्वारा दायर परिवाद पत्र में आरोप लगाया गया है कि सिद्घू ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में जाकर सेना प्रमुख से गले मिले, जिससे यहां के लोगों की भावनाएं आहत हुईं।