28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

9 फरवरी के बाद सुनेत्रा पवार खोलेगीं राज! शरद पवार के करीबी के बयान से गरमाई राजनीति

मुंबई

image

Ashib Khan

Feb 06, 2026

Ajit Pawar death, Ajit Pawar plane crash, Maharashtra politics,

डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार (Photo-IANS)

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में अजित पवार की मौत के बाद सियासी हलचल तेज है। राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार ने डिप्टी सीएम के पद की शपथ ले ली। वहीं, दोनों एनसीपी के विलय को लेकर भी अटकलें लगाई जाने लगी हैं। इसी बीच, दोनों पार्टियों के विलय को लेकर शरद पवार के पोते रोहित पवार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के विलय को लेकर 9 फरवरी के बाद सुनेत्रा पवार बात कर सकती हैं। रोहित पवार के इस बयान के बाद प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

क्या बोले रोहित पवार 

दोनों एनसीपी के विलय को लेकर रोहित पवार ने कहा कि अब तक इस पर परिवार में कोई बात नहीं हुई है। हम तेरह दिनों की अवधि के बाद इस पर बात करेंगे। सुनेत्रा काकी ने हाल ही में डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है और जिम्मेदारी संभाली है। अब इस मसले पर 9 फरवरी के बाद बात कर सकती है। 

शरद पवार ने भी दिया था बयान

बता दें कि इससे पहले शरद पवार ने भी दोनों एनसीपी के विलय पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि दोनों गुटों के विलय पर बातचीत में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कोई हिस्सा नहीं था, इसलिए उन्हें (फडणवीस) बयान देने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर पहले बातचीत उनके दिवंगत भतीजे अजित पवार और नेता जयंत पाटिल कर रहे थे।

साथ ही उन्होंने कहा था कि अब प्राथमिकता परिवार और एक-दूसरे का समर्थन करना है; विलय पर अभी कोई निर्णायक राजनीतिक बातचीत नहीं चल रही है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की उठी मांग

डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद सुनेत्रा पवार को एनसीपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग तेज हो गई है। कई एनसीपी नेताओं ने सुझाव दिया है कि सुनेत्रा पवार को पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए ताकि संगठन को एक नई दिशा और एकतामूलक नेतृत्व मिले।

अजित पवार की विमान हादसे में मौत

28 जनवरी को सुबह अजित पवार का विमान बारामती एयरपोर्ट के पास लैंडिंग के प्रयास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में अजित पवार के अलावा उन पर सवार उनके सुरक्षा अधिकारी, विमान अटेंडेंट, पायलट और को-पायलट सभी की मौत हो गई। अजित पवार की मौत के तीन दिन बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली थी।