
फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई
भावनात्मक संबंध अब भी गोवा से जुड़े हुए
फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोवा के उन लोगों के मुद्दे पर हस्तक्षेप की मांग की है, जिनके भारतीय पासपोर्ट कथित तौर पर जब्त किए जा रहे हैं।
सरदेसाई ने कहा कि पुर्तगाल में जन्म पंजीकरण कराने वाले कई गोवा मूल के लोगों को भारतीय नागरिकों के बजाय संदिग्धों की तरह देखा जा रहा है, जो अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने इसे विडंबना बताया कि एक ओर पुर्तगाल के प्रधानमंत्री के गोवा से ऐतिहासिक संबंधों को स्वीकार किया जाता है, वहीं दूसरी ओर गोवा के लोगों को परेशान किया जा रहा है। पत्र में उन्होंने कहा कि विदेश जाने वाले अधिकांश गोवावासी मजबूरी में बेहतर रोजगार के अवसरों की तलाश में गए थे, न कि देश छोडऩे की इच्छा से। उनके परिवार, घर और भावनात्मक संबंध अब भी गोवा से जुड़े हुए हैं।
समाधान निकालने की अपील
सरदेसाई ने प्रधानमंत्री से इस समस्या का स्थायी और मानवीय समाधान निकालने की अपील करते हुए दोहरी नागरिकता जैसे विकल्प पर विचार करने का आग्रह किया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मुद्दा गोवा में बड़ी संख्या में विदेश में बसे लोगों से जुड़ा है और आने वाले समय में यह राजनीतिक और प्रशासनिक चर्चा का प्रमुख विषय बन सकता है।
Updated on:
09 Feb 2026 04:30 pm
Published on:
09 Feb 2026 04:30 pm
