14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कासगंज
हरि की पौड़ी गंगा घाट में होगा अस्थियों का विसर्जन
Play video

हरि की पौड़ी गंगा घाट में होगा अस्थियों का विसर्जन

कासगंज में आएगी अटल कलश यात्रा, विधि विधान से होगा विसर्जन

Google source verification

कासगंज। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की अस्थि कलश यात्रा शनिवार को कासगंज पहुंचेगी। यहां पतित पावनी मां गंगा में विधि विधान से अस्थियों का विसर्जन होगा। जिलाधिकारी और ब्रजक्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने व्यवस्थाएं संभाल ली है।

शाम को होगा अस्थियों का विसर्जन
अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को कासगंज के गंगा घाट स्थित हरि की पौड़ी पर विसर्जित किया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और बृजप्रदेश के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी कासगंज में हैं। सुबह से ही व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारी जुट गए। रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि सोरोंजी बराह भगवान की नगरी है। यहां की मान्यता है कि यहां पर विसर्जन करने के 48 घंटे बाद ही अस्थियां गंगा मां के जल में पूरी तरह गायब हो जाती है। शाम को लगभग 6:00 बजे हरि की पौड़ी पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की अस्थियों को विसर्जित किया जाएगा।