
कश्मीर: 35ए के समर्थन विरोध प्रदर्शन रोकने के लिए श्रीनगर में प्रतिबंध, कल होगी सुनवाई
श्रीनगर। सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन अनुच्छेद 35ए के समर्थन में अलगाववादियों विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर में गुरुवार को प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुलिस के अनुसार यहां नौहट्टा, खान्यार, रैनावाड़ी, एम.आर. गंज और सफा कदल क्षेत्रों में प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके साथ ही क्रलखुद और मैसूमा पुलिस स्टेशनों के तहत आने वाले क्षेत्रों में दो दिनों के लिए आंशिक रूप से प्रतिबंध लागू किया गया है। पुलिस ने कानून और व्यवस्था बनाए रखने के प्रतिबंध को जरूरी बताया है।
अनुच्छेद 35ए के समर्थन में पूरी तरह से बंद
सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और मुहम्मद यासीन मलिक की अगुवाई वाले की अलगाववादी धड़े संयुक्त प्रतिरोध नेतृत्व (जेआरएल) द्वारा 30 अगस्त और 31 अगस्त को अनुच्छेद 35ए के समर्थन में पूरी तरह से बंद का आह्वान किया गया है। इस अनुच्छेद को सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाओं के माध्यम से चुनौती दी गई है। मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के तीन न्यायाधीशों की पीठ द्वारा शुक्रवार को की जाएगी। इस बीच, बारामूला और बनिहाल के बीच रेल सेवाओं को दो दिन के लिए रद्द कर दिया गया है।
पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों के तैनात
कश्मीर विश्वविद्यालय ने गुरुवार और शुक्रवार को विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सभी प्रवेश परीक्षाएं को भी फिर से र्निर्धारित किया है। प्रतिबंधित इलाकों और श्रीनगर व घाटी के अन्य संवेदनशील इलाकों में किसी तरह की हिंसा की घटना से निपटने के लिए एहतियातन बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों के तैनात किया गया है। आपको बता दें कि अनुच्छेद 35ए को चुनौती देने वाली कई याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई हैं, जिन पर शुक्रवार को सुनवाई होनी है।
Published on:
30 Aug 2018, 10:52 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.