28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू कश्मीर के नए गवर्नर बोले- पीएम ने फोन कर कहा, तुम अब कश्मीर जाओ

जम्मू-कश्मीर के नवनियुक्त गवर्नर सतपाल मलिक को उनकी नियुक्ति के केवल दो घंटे पहले ही इस बात की जानकारी लगी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 29 Aug 2018, 11:47 AM IST

news

जम्मू कश्मीर के नए गवर्नर बोले- पीएम ने फोन कर कहा, तुम अब कश्मीर जाओ

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के नवनियुक्त गवर्नर सतपाल मलिक को उनकी नियुक्ति के केवल दो घंटे पहले ही इस बात की जानकारी लगी थी। एक समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू में गवर्नर सतपाल मलिक ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने फोन कर उनको कश्मीर जाने को कहा था। पीएम ने कहा था कि आपको वहां अच्छे प्रशासक और सलाहाकार मिलेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम के कहने पर वो कश्मीर जाने को तैयार हो गए, तभी उसी शाम को गवर्नर के लिए नाम की भी घोषणा हो गई।

महिला को हार्ट अटैक की खबर सुनकर राहुल गांधी ने रुकवाया हेलीकॉप्टर, हालचाल भी जाना

कश्मीर के गवर्नर मलिक ने बताया कि एनएन वोहरा उसी दिन ही दिल्ली आ गए थे। कश्मीर में क्योंकि गवर्नर राज है, इसलिए एक भी दिन का गैप नहीं छोड़ा जा सकता था। आपको बता दें कि सत्यपाल मलिक जम्मू एवं कश्मीर के गर्वनर बनाए गए हैं। उन्होंने पूर्व गवर्नर एनएन वोहरा की जगह ली है। दिल्ली में पीएम मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक के बाद मलिक ने राज्य में कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं के ऐलान के संकेत दिए। उन्होंने जातिवाद, पक्षपात और सिफारिश विरोधी सिस्टम खड़ा करने की मंशा जाहिर की। उन्होंने डर के विपरीत लोगों में विश्वास बहाली पर जोर दिया। उन्होंने लोगों में सरकार और सुरक्षा के प्रति विश्वास जगाने की भी बात कही।

दिल्ली: अब अटल बिहारी के नाम पर होगा रामलीला मैदान का नाम, 30 अगस्त को होगी चर्चा

सुरक्षा व्यवस्था के सवाल पर गवर्नर मलिक ने कहा कि पुलिस को लेकर राज्य की जरूरतों और मांगों से गृह मंत्री को अवगत करा दिया गया है। जबकि पुलिस जवानों के लिए आवास निर्माण से संबंधित फंड को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है। यही नहीं सैन्य अभियान में पुलिस जवानों की मौत के बाद परिजनों को मिलने वाले मुआवजे की राशि में भी वृद्धि की गई है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग