28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस की संभाग स्तरीय संकल्प रैली कल, राजनीतिक गलियारों में चर्चा

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

bhawani singh

•

Updated: 4 Sep 2018, 9:22 PM IST

balotra news

balotra news

- पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत एवं प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट समेत कई नेता होंगे शामिल- मुख्यमंत्री की मारवाड़ में गौरव यात्रा का जवाब होगा पचपदरा में संकल्प रैली- बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर, पाली, जोधपुर, नागौर जिलों से शामिल होंगे लोग

बालोतरा/बाड़मेर. पचपदरा में बुधवार को कांग्रेस की संभाग स्तरीय संकल्प रैली होगी। कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत एवं प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट सहित कई नेता इसमें शामिल होंगे। संभाग में तीन दिन पहले मुख्यमंत्री वसुंधराराजे की राजस्थान गौरव यात्रा का समापन हुआ है , यह रैली उसका जवाब होने से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेहखां ने बताया कि पचपदरा के गुलाब सर्किल के समीप मैदान में बुधवार सुबह 11 बजे कांग्रेस की संभाग स्तरीय संकल्प रैली होगी। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डे, सह प्रभारी विवेक बंसल, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान, विधानसभा प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी.पी.जोशी, अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव हरीश चौधरी सहित वरिष्ठ नेता, संगठन वरिष्ठ पदाधिकारी संबोधित करेंगे।


एक लाख लोगों के लिए इंतजाम
संभाग के 33 विधानसभा क्षेत्रों से रैली में कांगे्रस कार्यकर्ता व आम लोग शामिल होंगे। तीन डोम लगाने के साथ करीब एक लाख लोगों के लिए यहां इंतजाम किया गया है।

रिफाइनरी स्थल के पास

पचपदरा के सांभरा में प्रदेश की पहली रिफाइनरी बन रही है। कांग्रेस ने इसका शिलान्यास कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से 2013 में करवाया था। 16 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मौजूदा सरकार ने इसका कार्य शुभारंभ करवाया। दोनों ही दल इसको श्रेय की होड़़ में हैं। मारवाड़ में 24 अगस्त से 2 सितंबर तक मुख्यमंत्री वसुंधराराजे ने राजस्थान गौरव यात्रा में रिफाइनरी को लेकर कांग्रेस व गहलोत को घेरा। पचपदरा में 2 सितंबर को मुख्यमंत्री ने भी आमसभा की थी। एेसे में कांग्रेस ने भी पचपदरा को संभाग स्तरीय रैली के लिए चुना है। पचपदरा बाड़मेर, जालोर, पाली, जैसलमेर और जोधपुर जिले के केन्द्र में भी माना जाता है।