
युवती के साथ युवकों के रिसोर्ट पहुंचने पर हंगामा। फोटो: एआई
बालोतरा। राजस्थान के बालोतरा जिले में एक युवती को लेकर रिसोर्ट पहुंचे दो युवकों के मामले में हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल, जसोल के रिसोर्ट में युवकों के दस्तावेजों और पहचान संबंधी जानकारी पर संदेह होने के बाद मामला सामने आया। सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते हीपुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को थाने ले गई। वहीं, युवती के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ घर ले गए।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम दो युवक एक युवती को लेकर जसोल स्थित एक रिसोर्ट पहुंचे थे। रिसोर्ट प्रबंधन को उनकी पहचान और दस्तावेजों से संबंधित जानकारी को लेकर संदेह हुआ। इसके बाद रिसोर्ट मैनेजर ने हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को सूचना दी। जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हो गए।
रिसोर्ट में युवती के साथ पहुंचे युवकों को लेकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। मौके पर लोगों की भीड़ जुटने से हलचल का माहौल बन गया। मौके पर पहुंच पुलिस ने बीच बचाव किया और तीनों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया।
इस बीच पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। बालोतरा पुलिस थाने से पहुंचे पुलिसकर्मी दोनों युवकों को अपने साथ थाने ले गए। पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और मौके पर स्थिति सामान्य हो गई। इस दौरान युवती के परिजन भी मौके पर पहुंचे और युवती को अपने साथ घर ले गए। सूत्रों के अनुसार, मामले में युवती के परिजनों की ओर से पुलिस को कोई रिपोर्ट नहीं दी गई। ऐसे में रिपोर्ट के अभाव में पुलिस कार्रवाई नहीं होने की जानकारी सामने आई है।
Updated on:
27 Oct 2026, 2:22 PM IST
Published on:
27 Oct 2026, 2:22 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.