भाजपा नेता मानवेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर पदम सिंह सोढ़ा के सरपंच चुने जाने पर खुशी जताई। उन्होंने एक्स पर लिखा कि 1971 के भारत-पाक युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छाछरो के लक्ष्मण सिंह सोढ़ा के छोटे भाई पदम सिंह सोढ़ा आज भारत स्थित ग्राम पंचायत छाछरो (बावड़ी कल्ला) के सरपंच निर्वाचित हुए हैं। यह वही परिवार है, जिसने 1971 के भारत-पाक युद्ध में ब्रिगेडियर महाराजा भवानी सिंह के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिससे भारतीय सेना को बड़ी सफलता मिली। इसी युद्ध में महाराजा भवानी सिंह को उनकी वीरता के लिए महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था। मानवेंद्र सिंह ने इस पोस्ट में राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी को भी टैग किया।