21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर पंचायत चुनाव 2026: 6 लाख से अधिक वोटर तय करेंगे 535 प्रत्याशियों की किस्मत, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बाड़मेर में पंचायतीराज चुनाव के प्रथम चरण के तहत 10 पंचायत समितियों और जिला परिषद के वार्डों में मतदान होगा। इसमें 6.88 लाख मतदाता (3.62 लाख पुरुष, 3.25 लाख महिला) 535 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए 935 बूथ बनाए गए हैं।
2 min read
Google source verification
barmer panchayat election 2026

मतदान केंद्र के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होते हुए (पत्रिका फोटो)

Barmer Panchayati Raj Election 2026: पंचायतीराज आम चुनाव के प्रथम चरण में गुरुवार को जिले की 10 पंचायत समितियों और जिला परिषद के वार्डों में मतदान होगा। गांवों की सरकार चुनने के लिए 6 लाख 88 हजार 347 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जिला परिषद के 23 और पंचायत समितियों के 160 वार्डों में कुल 535 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला मतदाता करेंगे। मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की निगाहें अब मतदान पर टिकी हैं।

बाड़मेर जिले में मतदान के लिए 935 बूथ बनाए गए हैं। इनमें आडेल, बायतु, चौहटन, धनाऊ, फागलिया, गडरारोड, लीलसर, मांगता, रामसर और सेड़वा पंचायत समितियां शामिल हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। मतदान दलों के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी मुस्तैद रहेगी।

535 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

प्रथम चरण में जिला परिषद के वार्ड संख्या 1 से 22 तथा 31 और 32 में मतदान होगा। इन 23 वार्डों में 71 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, 10 पंचायत समितियों के 160 वार्डों में 465 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस तरह जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के कुल 535 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे। चुनाव को लेकर गांवों में चौपालों से लेकर गली-मोहल्लों तक चर्चाओं का दौर जारी है।

सुरक्षा में 6 हजार पुलिसकर्मी तैनात

मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। एसपी चूनाराम जाट के अनुसार, मतदान प्रक्रिया के दौरान पुलिस पूरी तरह अलर्ट रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था में करीब 6 हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। जिला परिषद और दस पंचायत समितियों के लिए 10-10 का रिजर्व जाब्ता रखा जाएगा। प्रत्येक बूथ पर दो पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जबकि अतिरिक्त 1-3 का जाब्ता भी रहेगा। प्रत्येक पंचायत समिति में पुलिस निरीक्षक और डीएसपी स्तर के अधिकारी निगरानी करेंगे। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

6.88 लाख मतदाता करेंगे मतदान

जिले की दस पंचायत समितियों में कुल 6,88,347 मतदाता हैं। इनमें 3,62,738 पुरुष और 3,25,608 महिला मतदाता शामिल हैं। चौहटन पंचायत समिति में सर्वाधिक 1,02,305 मतदाता हैं, जबकि मांगता में सबसे कम 31,836 मतदाता हैं।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026