28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान खान से शादी रचाने उत्तराखंड से मुंबई पहुंची युवती, पुलिस ने पकड़ा

सलमान खान के मुंबई स्थित घर पहुंच कर शादी की जिद करने लगी युवती, पुलिस ने हिरासत में लिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 6 Sep 2018, 10:19 AM IST

salman khan

सलमान खान से शादी रचाने उत्तराखंड से मुंबई पहुंची युवती, पुलिस ने पकड़ा

नई दिल्ली। फिल्मों में बड़े पर्दे पर दिखने वाले अपने पसंदीदा कलाकारों के प्रति दीवानगी तो हर किसी में होती है। लेकिन आज हम आपको जो किस्सा बताने जा रहे हैं वो थोड़ा अलग है। जी हां बॉलीवुड के दबंग खान भले ही उम्र के 52 वें पड़ाव पर भी शादी को लेकर कोई खुलासा न कर रहे हों लेकिन उनसे शादी करने वाली लड़कियों की कमी नहीं है। ऐसी ही एक युवती उत्तराखंड से शादी का सपना संजोय सलमान खान के मुंबई स्थित घर पहुंच गई। हालांकि बाद में इसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आइए जानते हैं पूरा मामला

मौसम विभाग का अलर्टः यूपी, उत्तराखंड समेत 10 राज्यों में मेरबान रहेगा मानसून

ऐसे कर डाला हंगमा
दरअसल मानसिक रूप से परेशान एक युवती बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से शादी रचाने की इच्छा लिये मुंबई पहुंच गयी। मुंबई पहुंचने के बाद ये युवती पता ढूंढते हुए सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट तक भी पहुंच गई और सलमान से शादी करने की जिद कर बैठी। हालांकि गार्ड ने उसे गेट के बाहर ही रोक दिया लेकिन युवती काफी देर तक शोर मचाती रही। बाद पता चला कि ये लड़की मानसिक रूप से बीमार है।

सुरक्षा गार्ड ने नहीं दी एंट्री
पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक 24 वर्षीय युवती 11 अगस्त को अपने घर से चली थी। मुंबई पहुंचने पर वह बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंची। खान इसी अपार्टमेंट में रहते हैं। हालांकि सुरक्षा गार्डों ने उसे अंदर नहीं जाने दिया। बाद में कुछ लोगों ने उसे ईस्टर्न फ्रीवे के एक पुल पर बिना वजह टहलते देखा और पुलिस को सूचित किया।

तेलंगानाः दोबारा सत्ता में आने के लिए नंबर 6 के जरिये राव चल सकते हैं दांव, विधानसभा भंग की तैयारी

डॉक्टरी जांच के बाद परिवार को सौंपा
सब इंस्पेक्टर नारायण तारकुंडे ने बताया कि सेवरी पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और चिकित्सकीय जांच करायी। जहां से पता चला कि युवती मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ्य नहीं है। पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई के बात युवती को उसके परिवार के हवाले कर दिया।