28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्पॉट फिक्सिंग में फंसे क्रिकेटर श्रीसंत इस बार दिखेंगे Bigg Boss में, साथ होगी ये हसीना

टीवी पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले रिएलिटी शो 'बिग बॉस' शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं । खबरें है कि इस शो में दीपिका कक्कड़, सृष्टि रोडे, दिव्या अग्रवाल, शालीन भनोट और श्रीसंत सेलीब्रिटी कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ले सकते है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 5 Sep 2018, 8:38 PM IST

Bigg Boss 12: स्पॉट फिक्सिंग में एक समय फंसे श्रीसंत आने वाले हैं इस हसीना के साथ

Bigg Boss 12: स्पॉट फिक्सिंग में एक समय फंसे श्रीसंत आने वाले हैं इस हसीना के साथ

नई दिल्ली । टीवी पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले रिएलिटी शो 'बिग बॉस' शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं । इस बार का सीजन बेहद ही खास होने वाला है। बता दें कि ‘बिग बॉस 12’ का आगाज 16 सितम्बर, 2018 से किया जाएगा। खबरें है कि इस शो में दीपिका कक्कड़, सृष्टि रोडे, दिव्या अग्रवाल, शालीन भनोट और श्रीसंत सेलीब्रिटी कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ले सकते है।


शो बार शो का फॉर्मेट है बिलकुल अलग
पिछली बार का सीजन जबरदस्त हुआ था उम्मीद है इस बार भी कुछ वैसा ही हाल होगा।कलर्स के इस शो में इस बार कुछ प्रतियोगी जोड़ियों के तौर पर एंट्री लेने वाले है। वहीं सेलीब्रिटी कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर में अकेले ही एंट्री लेंगे। कॉमनर्स जोड़ियों के तौर पर इस घर में अपने कदम रखेगें। कुल मिलाकर लगभग 21 कंटेस्टेंट इस सीजन का हिस्सा बनेंगे। इसी के साथ नए सीजन में ‘वीकेंड का वार’ और कुछ नियमों में भी बदलाव किए गए है।

सलमान ने किया प्रोमो शूट
सलमान हाल ही में गोवा पहुंचे है इसी बीच ऐसी खबर सामने आ रही है कि इस शो में दो ऐसे शख्सियत की एंट्री हो सकती है, जो इस शो में चार चांद लगा सकते है। डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान ने इस शो का न्यौता टीवी की जानी मानी अदाकारा टीना दत्ता को भेजा है। साथ ही ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 9’ के प्रतियोगी श्रीसंत को भी इस शो के लिए अप्रोच किया गया है। माना जा रहा है कि दोनों ही इस शो में आने वाले है।


रीयल रोल में दिखेंगे सलमान
आपको बता दें कि श्रीसंत आईपीएल के दौरान स्पॉट फिक्सिंग में लिप्त पाये गये थे और वह बेल पर जेल से बाहर आये हैं। मालूम हो कि इससे पहले वाला सीजन टीवी अभिनेत्री शिल्पा सिंदे ने जीता था।इस शो में पहल क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्द भी प्रतियोगी थे लेकिन उन्हें भाजपा की कॉल पर शो से बाहर आना पड़ा था।कहा जा रहा है कि सलमान खान इस बार अपने जीवन से सबंधित कुछ बातों को भी शो में शेयर करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग