27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार: शेल्टर होम दुष्कर्म मामले में पप्पू यादव का नीतीश पर निशाना, आरोपियों को बचा रही सरकार

जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और सांसद पप्पू यादव ने यहां बुधवार को कहा कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में लड़कियों से हुए दुष्कर्म के मुद्दे पर सत्ता और प्रतिपक्ष दोनों चुप हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 6 Sep 2018, 8:50 AM IST

news

बिहार: शेल्टर होम दुष्कर्म मामले में पप्पू यादव का नीतीश पर निशाना, आरोपियों को बचा रही सरकार

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर में शेल्टर होम दुष्कर्म का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और सांसद पप्पू यादव इसको लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। पप्पू यादव ने कहा कि कहा कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में लड़कियों से हुए दुष्कर्म के मुद्दे पर सत्ता और प्रतिपक्ष दोनों चुप हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुजफ्फरपुर और पटना आश्रय गृह मामले में आरोपियों को सुनियोजित ढंग से बचाया जा रहा है। उन्होने कहा कि महिलाओं को बचाने के लिए जन अधिकार पार्टी अब सड़कों पर उतरेगी। पार्टी द्वारा छह से 13 सितंबर तक 'नारी बचाओ पदयात्रा' का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा कल यानी छह सितंबर को मधुबनी जिले के बासोपट्टी से शुरू होगी और 13 सितंबर को पटना में समाप्त होगी।

गोवा सरकार पर मंडराया खतरा! कांग्रेस का दावा भाजपा के तीन विधायक उसके साथ

पटना में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद ने सवालिया लहजे में कहा कि अभी तक पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के पति की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो सकी शेल्टर होम से गायब लड़कियां कहां हैं और गवाह कहां हैं इन सवालों को दरकिनार कर सभी दल वर्ष 2019 में होने वाले चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। सांसद ने कहा कि जन अधिकार पार्टी नारी सम्मान और मां-बहनों की अस्मिता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। यही वजह है हम लोगों में जागृति लाने और नेताओं व सफेदपोशों को बेनकाब करने के लिए पदयात्रा कर रहे हैं।

कश्मीर: अपहरण मामले में महबूबा मुफ्ती के बोल- फोर्स और आतंकी एक दूसरे के परिवार को कर रहे प्रताड़ित

उन्होंने अश्लील इंटरनेट साइटों पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा कि आज इंटरनेट पर ऐसे साइट सबसे ज्यादा सर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे साइटों पर प्रतिबंध लगाने के लिए हमलोग अदालत भी जाएंगे। एससी, एसटी एक्ट पर वोट की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कई राजनेता इस मुद्दे को लेकर समाज में नफरत फैला रहे हैं। यह देश को बांटने की प्रवृति उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि कानून पहले भी थे, मगर इस पर आज हंगामा क्यों हो रहा है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग