महबूबा ने लिखा टिवट कर लिखा है कि आतंकी और फोर्स एक-दूसरे के पजिरनों को प्रताड़ित कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने इसको निंदनीय बताया है। पीड़ीपी चीफ ने कहा कि यह हमारी स्थिति के स्तर के और नीचे गिरने का प्रतीक है। महबूबा ने आगे लिखा कि परिवारों को उन घटनाओं के लिए प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए, सही मायनों में जिन पर उनका कोई कंट्रोल नहीं हैं। इसके साथ ही नेशनल कॉंफ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने भी घटना की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि इस तरह से लोगों का अपहरण होना घाटी की चिंताजनक स्थिति को बयां करता है। पूर्व सीएम ने कहा कि कथित कार्रवाइयों को लेकर सुरक्षाबल जिन लोगों के निशाने पर रहते हैं, आज वो लोग चुप्पी साधे हुए हैं।