दरअसल, यह घटना 27 फरवरी की सुबह हुई थी। इस दिन जैसे ही साबरमती एक्सप्रेस गोधरा रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची थी। तभी रेल के एक कोच से उंची—उंची आग की लपटें उठने लगीं। साबरमती ट्रेन का S-6 कोच भीषण आग की चपेट में था। इस कोच में बैठे सभी यात्री आग की जद में आ गए, जिसमें से अधिकांश की मौत हो गई। ये लोग कार सेवक थे और अयोध्या से कार सेवा के बाद लौट रहे थे। इस दर्दनाक घटना में 59 कारसेवकों की जलकर मौत हो गई थी। इस घटना के बाद गुजरात ही नहीं देश में सियासी घमासान मच गया था।