नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी आप नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों भविष्यवाणी करने में लगे हैं। 2019 में भाजपा का सूफड़ा साफ होने की बात कहने वाले सीएम केजरीवाल ने अब कांग्रेस के बारे में भी भविष्यवाणी की है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच मुख्य मुकाबला होगा, जबकि कांग्रेस को कुल वोटों में से केवल 9 फीसदी वोट पर ही संतोष करना होगा।