scriptजानें क्या है अगस्तावेस्टलैंड सौदा मामला, मिशेल के प्रत्यर्पण से पहले पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी हुए थे गिरफ्तार | What is AgustaWestland Case and Role of mitchell and SP tyagi in deal | Patrika News
विविध भारत

जानें क्या है अगस्तावेस्टलैंड सौदा मामला, मिशेल के प्रत्यर्पण से पहले पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी हुए थे गिरफ्तार

ऑपरेशन ‘यूनिकॉर्न’ के तहत मिशेल को दुबई से दिल्ली प्रत्यार्पित किया गया। अगस्तालैंड डील 2010 में रद्द कर दी गई थी।

नई दिल्लीDec 05, 2018 / 02:34 pm

Saif Ur Rehman

augustawestland case

जानें क्या है अगस्तालैंड सौदा मामला, मिशेल के प्रत्यर्पण से पहले पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी हुए थे गिरफ्तार

नई दिल्ली। अगस्तावेस्टलैंड डील घोटाला मामले (AgustaWestland Case) में खुफिया एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले क्रिश्चियन मिशेल (Christian Mitchell) को दुबई से भारत लाया गया है। ऑपरेशन ‘यूनिकॉर्न’ के तहत मिशेल को दुबई से दिल्ली प्रत्यार्पित किया गया। मिशेल के दिल्ली पहुंचते ही भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर हमला करना शुरू कर दिया है। आगे चुनावों में वह यह मुद्दा उठा सकती है। भाजपा के प्रवक्ता जवीएल नरसिम्हा राव ने बयान जारी कर कहा कि अब कांग्रेस की कलई खुल जाएगी।
अगस्ता वेस्टलैंड केस: कौन है क्रिश्चियन मिशेल और उस पर क्या है आरोप?

AUGUSTAwestland
2010 में सौदा हुआ था रद्द
भारतीय वायुसेना के लिए 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीदे जाने का है। संयुक्त प्रगतीशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के समय 2010 में अगस्तावेस्टलैंड से वीवीआईपी के लिए 12 हेलिकॉप्टर्स की खरीद का सौदा हुआ था। सौदा 3,600 करोड़ रुपए का था। सौदे में रिश्वत की बात सामने आई। जांच में पता चला कि करीब 360 करोड़ रुपए रिश्वतखोरी व कमीशन के तौर पर खर्च हुए। इसके बाद यूपीए सरकार ने फरवरी 2010 में डील रद्द कर दी थी। मामले की पड़ताल करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने साल 2016 में आरोप पत्र दाखिल किया। इसमें बताया गया था कि क्रिश्चियन मिशेल को 225 करोड़ रुपये रिश्वत के तौर पर दिए गए। मामला इटली की एक कोर्ट में भी पहुंचा। इसमें बताया गया कि कंपनी की तरफ से करीब 125 करोड़ रुपये भारतीय अफसरों व नेताओं को ‌दिए गए थे। मिलान कोर्ट ने कंपनी के चीफ जी. ओरसी को दोषी ठहराया। उन्हें साढ़े चार साल की सजा सुनाई गई।
एक बार फिर मोदी के काम आए डोभाल, क्रिश्चियन मिशेल को इंडिया लाने में निभाई अहम भूमिका

https://twitter.com/hashtag/AgustaWestland?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
पूर्व वायुसेना प्रमुख हुए गिरफ्तार
अगस्तालैंड डील में पूर्व वायुसेना चीफ एसपी त्यागी का नाम भी आया। इस घोटाला मामले में एसपी त्यागी समेत त्यागी के भाई संजीव त्यागी और उद्योगपति गौतम खेतान को भी गिरफ्तार किया गया। इस साल सितंबर में एसपी त्यागी को जमानत मिल गई थी। बता दें कि इस सौदे में घोटाले को लेकर सड़क से लेकर संसद तक काफी हंगामा मचा था। एसपी त्यागी समेत 13 लोगों पर केस दर्ज किया गया था। जिस मीटिंग में सौदा तय हुआ था उसमें यूपीए सरकार के कई मंत्री शामिल थे। जिससे कांग्रेस पर भी सवाल उठे।
SP tyagi

Home / Miscellenous India / जानें क्या है अगस्तावेस्टलैंड सौदा मामला, मिशेल के प्रत्यर्पण से पहले पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी हुए थे गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो