मथुरा

महिलाओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं: कठेरिया

-राज्य महिला आयोग की सदस्य को जनसुनवाई में 10 पीड़ित महिलाओं ने आपबीती सुनाई।

मथुराJun 20, 2019 / 04:02 pm

अमित शर्मा

महिलाओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं: कठेरिया

मथुरा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रामसखी कठेरिया पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस मथुरा में महिलाओं के ऊपर होने वाले अत्याचार की जन सुनवाई के लिए पहुंची, जहां उन्होंने जनसुनवाई करते हुए जनपद मथुरा से आई पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना। इस मौके पर महिला आयोग की सदस्य के साथ-साथ अधीनस्थ अधिकारी भी मौजूद रहे जिन की मौजूदगी में महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जनपद भर से आई समस्याओं के निदान के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रामसखी कठेरिया ने कहा कि महिलाओं के ऊपर होने वाले अत्याचारों को अधिकारी गंभीरता से लें और महिलाओं के ऊपर किसी भी तरीके का अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें

मुलायम के स्वास्थ्य को लेकर शिवपाल का बड़ा बयान, इस मुद्दे पर किया मोदी का समर्थन

अधिकारियों को दिए निर्देश
जनसुनवाई के दौरान कुल दस प्रकरणों में दो पुरूष तथा आठ पीड़ित महिलाओं द्वारा आवेदन प्रस्तुत किये गये। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने तथा आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जनपद के राजकीय गेस्ट हाउस में जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से नामित वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं संबंधित थाने के क्षेत्राधिकारियों के साथ जनपद में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा की जा रही है। जनसुनवाई के दौरान पुराने प्रकरणों में से एक प्रकरण में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है और एक प्रकरण फायरिंग व जानलेवा हमला की पीड़ित नीतू सिंह ने दो दिन पूर्व ससुराल में हुई घटना के संबंध में बताये जाने पर सदस्य ने फोन पर संबंधित प्रभारी निरीक्षक से वार्ता कर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिये।
यह भी पढ़ें

10 दिन में घर छोड़कर बागी हुए 20 बच्चे, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान, देखें वीडियो

महिलाओं को भी समझाया
राज्य महिला आयोग सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी पीड़ित महिला थाने पहुंचे उसकी तुरंत सुनवाई की जाए और उसकी समस्या का तुरंत निस्तारण कराया जाए। जनसुनवाई में आई पीड़ित महिलाओं की सुनवाई करते हुए राज्य महिला आयोग की सदस्य रामसखी कठेरिया ने महिलाओं की बातों को गंभीरता से सुना वहीं कुछ महिलाओं की गलतियां होने पर उन्हें भी समझाया गया कि परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा नहीं करना चाहिए। जरा सी बात को लेकर थाने नहीं पहुंचना चाहिए इससे परिवार बिखर जाता है।
यह भी पढ़ें

दूसरों को फंसाने के लिए मां-बेटी को बंधक बनाकर करता रहा दुराचार

ये रहे उपस्थित

सुनवाई के दौरान डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी, महिला थानाध्यक्ष सरिता सिंह सहित पीड़ित महिलाऐं तथा उनके परिजन उपस्थित रहे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.